'धुरंधर' डायरेक्टर आदित्य धर के बर्थडे पर वाइफ यामी गौतम का प्यार भरा पोस्ट, लिखा- काश! मेरे पास तुम्हारी अहमियत..

Edited By suman prajapati, Updated: 12 Mar, 2026 02:18 PM

on dhurandhar director aditya dhar s birthday wife yami gautam heartfelt post

'धुरंधर' फिल्म के निर्देशक आदित्य धर का आज बर्थडे है। 12 मार्च को आदित्य पूरे 43 साल के हो गए हैं और इस मौके पर उन्हें फैंस से लेकर करीबियों तक की शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं, इस खास अवसर पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी उन्हें खास अंदाज...

मुंबई. 'धुरंधर' फिल्म के निर्देशक आदित्य धर का आज बर्थडे है। 12 मार्च को आदित्य पूरे 43 साल के हो गए हैं और इस मौके पर उन्हें फैंस से लेकर करीबियों तक की शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं, इस खास अवसर पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। पति के लिए किया यामी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 


यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति आदित्य संग दो तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा-'काश मेरे पास तुम्हारी अहमियत बताने के लिए काफी शब्द होते, मेरे प्यारे आदित्य।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

शेयर की गई तस्वीरो में से एक फोटो में गोनों रेत के टीले में एक-दूजे संग मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो जिम की है, जिसमें यामी अपने पति के साथ सेल्फी क्लिक करती नजर आ रही हैं। 


यामी ने अपने पोस्ट में लिखे कैप्शन में एक लाइम में अपने पति के लिए काफी बड़ी बात कह दी। आदित्य को बर्थडे विश करने का उनका अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। इसके अलावा फैंस अलग से भी धुरंधर डायरेक्टर को बर्थडे विश कर रहे हैं।
 

आदित्य  जल्द ला रहे हैं 'धुरंधर 2' 
बता दें, आदित्य के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' को फैंस ने खूब प्यार दिया। वहीं, बॉक्स ऑपिस में भी इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। इसकी जबरदस्त सफलता के बाद अब आदित्य धर जल्द ही इसके दूसरे पार्ट यानी 'धुरंधर द रिवेंज' को ला रहे हैं, जो 19 मार्च 2026 को गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद अल-फितर के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज होगी।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!