Edited By suman prajapati, Updated: 12 Mar, 2026 04:00 PM

19 मार्च को फिल्म धुरंधर द रिवेंज रिलीज होने जा रही है, जिसको लेकर दर्शकों में बेहद एक्साइटमेंट देखने को मिल रही हैं। वहीं, इसके दूसरे पार्टी की रिलीज से पहले, जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज अपनी ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर को एक खास री-रिलीज़...
मुंबई. 19 मार्च को फिल्म धुरंधर द रिवेंज रिलीज होने जा रही है, जिसको लेकर दर्शकों में बेहद एक्साइटमेंट देखने को मिल रही हैं। वहीं, इसके दूसरे पार्टी की रिलीज से पहले, जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज अपनी ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर को एक खास री-रिलीज़ के साथ फिर से बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 13 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़ होने जा रही है।
धुरंधर फिल्म दुनिया भर में करीब 500 स्क्रीन पर दोबारा रिलीज़ होने जा रही है, जिसमें भारत में लगभग 250 स्क्रीन पर आज से और विदेशों में करीब 250 स्क्रीन पर 13 मार्च से दिखाई जाएगी।
दर्शकों के उत्साह को और बढ़ाते हुए, धुरंधर द रिवेंज के खास प्रीमियर शो 18 मार्च को अमेरिका और कनाडा में बुधवार के दिन आयोजित किए जाएंगे, यानी इसकी वैश्विक रिलीज़ से एक दिन पहले। ये प्रीमियर ज्यादातर प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट (पीएलएफ) स्क्रीन पर होंगे। इन स्क्रीन पर बड़ी दीवार जैसी स्क्रीन, डॉल्बी एटमॉस जैसे दमदार साउंड सिस्टम, बेहतर प्रोजेक्शन और लग्ज़री सीटिंग की सुविधा होती है।
हाल ही में रिलीज़ हुआ धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है और ट्रेड एक्सपर्ट्स व एग्ज़िबिटर्स भी इसकी अंतरराष्ट्रीय रिलीज़ को लेकर काफी उम्मीदें जता रहे हैं। पहले भाग की री-रिलीज़ और उसके कुछ ही दिनों बाद आने वाले सीक्वल के साथ, दुनिया भर के दर्शकों को एक बार फिर उस रोमांच और रहस्य का अनुभव करने का मौका मिलेगा जिसने धुरंधर को एक सिनेमाई घटना बना दिया था।
आदित्य धर द्वारा लिखी, निर्देशित और निर्मित की धुरंधर 2, 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ इन पांच भाषाओं में रिलीज़ होगी।