Edited By suman prajapati, Updated: 11 Mar, 2026 01:42 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फैमिली में इस वक्त मातम पसरा हुआ है। एक्ट्रेस की ननद यानि उनके पति निक जोनस की बहन माया किब्बेल का निधन हो गया है। माया काफी लंबे समय से बीमार थी और महज 30 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गई। अपने सबसे करीबी सिस्टर...
मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फैमिली में इस वक्त मातम पसरा हुआ है। एक्ट्रेस की ननद यानि उनके पति निक जोनस की बहन माया किब्बेल का निधन हो गया है। माया काफी लंबे समय से बीमार थी और महज 30 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गई। अपने सबसे करीबी सिस्टर के निधन से निक बुरी तरह टूट गए हैं।
माया किब्बेल, विल्सन नामक दुर्लभ जेनेटिक प्रॉब्ल्म से ग्रस्त थी और 7 मार्च को वह इस दुनिया से अलविदा कह गईं। वह जोनस ब्रदर्स की बचपन की दोस्त और मुंहबोली बहन थीं और निक के घर के पड़ोस में रहती थीं।

मां कियोको ने लिखा- बड़े ही दुख के साथ आपको बताना पड़ रहा है कि माया अब इस दुनिया में नहीं रहीं। वह विल्सन नाम की बीमारी से लंबे समय से जूझ रही थीं। उन्होंने काफी कुछ झेला हिम्मत दिखाई, लेकिन आखिरकार वह इस जंग में हार गईं। 7 मार्च को वह अचानक से बेहोश हो गई थीं। उनके दिल और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था। बहुत देर हो चुकी थीं। जब अस्पताल लेकर पहुंचे तब ICU में उनका निधन हो गया।
कियोकी ने आगे लिखा- वह अक्सर दर्द से चिल्लाती रहती थीं, लेकिन अब उन्हें इस दर्द से राहत मिल गई है वह अपने पिता के साथ स्वर्ग में बिना किसी दर्द और आंसूओं के रह पाएंगी। आप लोगों में से जो भी लोग उसे जानते थे यकीनन इस खबर पर विश्वास नहीं होगा, लेकिन हां, अब वो हमारे साथ नहीं हैं। वह सिर्फ 30 साल की ही थीं, उनके जाने से मेरा दिल टूट गया है, लेकिन हां, एक बात का सुकून जरूर है कि उन्हें इतने कष्टों से मुक्ति मिल गई।