Edited By suman prajapati, Updated: 25 Feb, 2026 04:54 PM

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में खुलासा किया था कि उनके पेट में सिस्ट (गांठ) है, जिसकी सर्जरी से उसे हटा लिया जाएगा। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस का सिस्ट ऑपरेशन हुआ है और उनके पति व एक्टर शोएब इब्राहिम ने उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है।
मुंबई. टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में खुलासा किया था कि उनके पेट में सिस्ट (गांठ) है, जिसकी सर्जरी से उसे हटा लिया जाएगा। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस का सिस्ट ऑपरेशन हुआ है और उनके पति व एक्टर शोएब इब्राहिम ने उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है।
हाल ही में शोएब इब्राहिम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘अल्लाह की कृपा से और आप सबकी दुआओं से दीपिका का ऑपरेशन पूरा हो गया है। सब ठीक रहा। वो भी ठीक हैं। बस थोड़ा दर्द है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। आप सभी की दुआओं के लिए एक बार फिर धन्यवाद।’ एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर ये काफी वायरल हो रहा है।

इसके साथ ही शोएब ने अपने यूट्यूब पर नया व्लॉग भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने डिटेल से दीपिका की हेल्थ अपडेट शेयर की।
बता दें, इससे पहले दीपिका कक्कड़ लिवर कैंसर से जूझ रही थीं। लंबे इलाज और सर्जरी के बाद एक्ट्रेस ने इससे निजात पाया तो उनके पेट में सिस्ट हो गई। हालांकि, अब वो सर्जरी के बाद पूरी तरह ठीक है और टेंशन फ्री हो गई हैं।