भद्दे कमेंट्स के बाद गौतमी कपूर ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी, बोलीं- बात जब करीबियों तक पहुंची..

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Feb, 2026 11:34 AM

gautami kapoor distanced herself from social media after receiving nasty comment

फिल्म और टीवी एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने इन दिनों सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई है। पिछले दो महीनो से एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया है। वहीं, अब खुद गौतमी ने सामने आकर बताया कि आखिर क्यों उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई है।...

मुंबई. फिल्म और टीवी एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने इन दिनों सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई है। पिछले दो महीनो से एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया है। वहीं, अब खुद गौतमी ने सामने आकर बताया कि आखिर क्यों उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई है। एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया कि उन्हें आए दिन नेगेटिव कमेंट मिलते थे, जिनसे वो परेशान हो गई थीं।

हाल ही में गौतमी ने मीडिया से बातचीत में खुलासा किया कि उन्हें लगातार भद्दे और अपमानजनक कमेंट्स मिल रहे थे। सुबह उठते ही जब वो फोन देखती, तो सबसे पहले नेगेटिव बातें पढ़ने को मिलती थीं।

PunjabKesari


गौतमी ने कहा कि इस पड़ाव पर उन्हें किसी की पहचान की जरूरत नहीं है। वो अपने परिवार और अपने छोटे से सर्कल में खुश हैं, लेकिन जब बात उनके करीबियों तक पहुंची और उनके बारे में भी गलत बातें लिखी जाने लगी, तब उन्हें लगा कि अब दूरी बनाना ही बेहतर है। इंस्टाग्राम से दूर रहने के बाद उन्होंने महसूस किया कि उनके पास बहुत सारा वक्त और सुकून है। 

एक घटना का जिक्र करते हुए गौतमी ने बताया कि एक सुबह जब उन्होंने अपनी रील्स चेक की, तो सबसे ऊपर एक गंदा और आपत्तिजनक कमेंट था। वो इतना आपत्तिजनक था कि उनका पूरा दिन खराब हो गया। उन्हें लगा कि वो इस तरह की नेगेटिविटी की हकदार नहीं हैं। उसी वक्त से वो अपनी निजी जिंदगी को सोशल मीडिया से दूर रखती है। हालांकि जब उनके पास अपने काम से जुड़ी कोई बात होगी, तभी वो दोबारा सोशल मीडिया पर लौटेंगी।

 
एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि आजकल इंडस्ट्री में प्रोजेक्ट्स मिलने में इंस्टाग्राम फॉलोअर्स जरूरी हिस्सा बन गया है। उन्होंने हमेशा ऑर्गेनिक तरीके से फॉलोअर्स बनाए हैं। उन्हें समझ नहीं आता कि किसी कलाकार की मेहनत और अनुभव को उसके सोशल मीडिया फॉलोअर्स से कैसे तौला जा सकता है।
बता दें, गौतमी कपूर कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। आखिरी बार उन्हें फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में देखा गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!