Edited By suman prajapati, Updated: 02 Mar, 2026 02:15 PM

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते टकराव का असर पूरे क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है। मिसाइल हमलों और लगातार बिगड़ती परिस्थितियों की खबरों ने आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज को भी चिंतित कर दिया है। इसी बीच इन परिस्थितियों पर एक्ट्रेस और डांसर...
मुंबई. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते टकराव का असर पूरे क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है। मिसाइल हमलों और लगातार बिगड़ती परिस्थितियों की खबरों ने आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज को भी चिंतित कर दिया है। इसी बीच इन परिस्थितियों पर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने अपनी चिंता जाहिर की है।
नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपनी स्थिति स्पष्ट की। वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे पता है कि हर दिन लोगों को अंदर ही अंदर डर लगता है कि कल क्या होने वाला है। इस इलाके में जो हो रहा है, उसके विजुअल्स देखने के बाद मुझे बहुत बुरा लग रहा है क्योंकि हम नहीं चाहते कि बेगुनाहों की जानें जाएं। हम यह बहुत सह चुके हैं।"
नोरा ने आगे कहा, "साल दर साल एक के बाद एक उथल-पुथल, एक के बाद एक लड़ाई और एक के बाद एक दुखद घटना। हमें प्रार्थना करने की जरूरत है, दुनिया भर में जो बाकी चीजें हो रही हैं, वे हमारे कंट्रोल में नहीं हैं, यह बुरा है। हां हालात और बिगड़ेंगे और बेहतर होने से पहले और खराब होंगे। पावर में बहुत बड़ा बदलाव होगा और एक नया वर्ल्ड ऑर्डर बनेगा। हो सकता है कि उस पर हमारा कंट्रोल न हो।"

एक्ट्रेस ने कहा कि इन घटनाओं से हमेशा आम लोगों ही कीमत चुकाएंगे। लगातार अस्थिरता की वजह से कई लोग लगातार चिंता में जी रहे हैं, जबकि ज्यादातर लोग असल में शांति और नॉर्मल माहौल चाहते हैं।
वीडियो को शेयर करते हुए नोरा ने लिखा, "आध्यात्मिक और मानसिक रूप से थक चुके हैं। हम बस दुनिया में शांति चाहते हैं।"
फैंस ने जताया समर्थन
नोरा के इस वीडियो पर उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली और कमेंट सेक्शन में उनके सुरक्षित होने पर खुशी जताई। साथ ही, कई यूजर्स ने दुनिया में शांति और स्थिरता की कामना करते हुए उनके विचारों का समर्थन किया।