ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद नाचतीं दिखीं ये एक्ट्रेस, बोलीं-हम एक तानाशाह की मौत का जश्न मना रहे..

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Mar, 2026 03:59 PM

elnaaz norouzi seen dancing after the death of iran supreme leader khamenei

अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले के दौरान सुप्रीम लीडर अत्ताउल्लाह खामेनेई की मौत हो गई। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि की गई है। जहां खामेनेई की मौत के बाद ईरान के लोगों में गहरा...

मुंबई. अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले के दौरान सुप्रीम लीडर अत्ताउल्लाह खामेनेई की मौत हो गई। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि की गई है। जहां खामेनेई की मौत के बाद ईरान के लोगों में गहरा दुख और गुस्सा है वहीं, कई लोग उनकी मौत का जश्न भी मना रहे है। वहीं, ईरान की एक फेमस एक्ट्रेस ने भी खामेनेई की मौत का जश्न मनाया है।  

PunjabKesari

'तेहरान' सीरीज में अहम भूमिका निभा चुकीं एलनाज नोरौजी ने खामेनेई की मौत के बाद जश्न मनाते का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह 'गिव इट टू हर' सॉन्ग पर नाचती-झूमती दिखाई दे रही हैं।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Elnaaz Norouzi (@iamelnaaz)

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "जब लेफ्टीस मुझसे असहमत थे और अब वे जानते हैं कि मैं सही थी।" वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "हम एक तानाशाह की मौत का जश्न मना रहे हैं दोस्तों। खामेनेई चला गया।"

 

बता दें, इससे पहले एलनाज नोरौजी  ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने ईरानी लोगों का दर्द बयां किया था। उन्होंने कहा था कि जिस दिन से ईरान में नई सरकार आई है, उस दिन से 'एक धर्म' को थोपा गया और आजादी छीन ली गई। उन्होंने कहा था भारत की तरह ही पहले ईरान भी डाइवर्स और कल्चरल था। 
 

  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!