Edited By suman prajapati, Updated: 02 Mar, 2026 04:20 PM

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज लेखक सलीम खान पिछले कई दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टर्स का कहना है कि अब सलीम खान धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। पहले से उनकी हालत में काफी सुधार है। इसी बीच पिता की हालत को देखते...
मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज लेखक सलीम खान पिछले कई दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टर्स का कहना है कि अब सलीम खान धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। पहले से उनकी हालत में काफी सुधार है। इसी बीच पिता की हालत को देखते हुए उनके बेटे व सुपरस्टार सलमान खान ने बड़ा फैसला लिया है। फैंस भी उनके इस फैसले की खूब तारीफ कर रहे हैं।

अस्पताल में भर्ती पिता की तबीयत को लेकर सलमान खान ने सिटी से बाहर न जाने का फैसला लिया है। उनके अनुसार, वह अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' की शूटिंग को अब फिल्म सिटी के महबूब स्टूडियो (बांद्रा) में ही पूरी करेंगे, ताकि वह समय-समय पर अपने पिता से मिल सकें और उनका अपडेट ले सके। दरअसल, महबूब स्टूडियो अस्पताल के बहुत करीब है, इसलिए सलमान आसानी से शूटिंग के बीच में पिता को देखने जा सकते हैं।

कब से अस्पताल में भर्ती हैं सलीम खान
बता दें, सलीम खान को 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया। 90 साल के सलीम खान को ब्रेन हेमरेज हुआ था। उन्हें पहले वेंटिलेटर पर रखा गया और अगले दिन एक छोटी सर्जरी हुई थी। हालांकि, अब उनकी हालत स्थिर है और तबीयत में सुधार हो रहा है।

सलमान खान का वर्कफ्रंट
फिलहाल, सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' का गाना शूट कर रहे हैं और वह जो जल्दी पूरा हो जाएगा। 2020 की गलवान घाटी की लड़ाई पर बनी ये फिल्म पहले 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबर है कि इसे आगे टाला जा सकता है।