Bollywood Top 10: लाफ्टर शेफ्स के सेट पर अली गोनी के साथ हादसा, पिता की हालत को देखते हुए सलमान ने लिया बड़ा फैसला

Edited By suman prajapati, Updated: 02 Mar, 2026 05:14 PM

read big news from the entertainment world

टीवी एक्टर अली गोनी इन दिनों कुकिंग-कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में नजर आ रहे हैं। वहीं, हाल ही में शो के सेट पर अली के साथ एक हादसा हो गया है। एक एपिसोड की शूटिंग के दौरान एक्टर की उंगलियां जल गई। गनीमत रही कि ये हादसा ज्यादा बड़ा नहीं था और...

मुंबई. टीवी एक्टर अली गोनी इन दिनों कुकिंग-कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में नजर आ रहे हैं। वहीं, हाल ही में शो के सेट पर अली के साथ एक हादसा हो गया है। एक एपिसोड की शूटिंग के दौरान एक्टर की उंगलियां जल गई। गनीमत रही कि ये हादसा ज्यादा बड़ा नहीं था और एक्टर का बचाव हो गया। वहीं, पिछले कई दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती पित और लेखक सलीम खान की हालत को देखते हुए उनके बेटे व सुपरस्टार सलमान खान ने बड़ा फैसला लिया है। एक्टर ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग महबूब स्टूडियो (बांद्रा) में रहकर पूरी करने का फैसला किया है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

शुरू हुईं अल्लू अर्जुन के भाई की शादी की तैयारियां, न्यूलीवेड कपल रश्मिका-विजय ने सिरिश के कोडुक्कू फंक्शन में पहुंच जमाया रंग
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के बाद एक और साउथ स्टार के घर शादी की शहनाइयां बजने वाली है। एक्टर अल्लू अर्जुन के छोटे भाई और एक्टर अल्लू सिरिश 6 मार्च को नयनिका रेड्डी संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल के घर में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में अल्लू सिरिश की हल्दी सेरेमनी (पेल्ली कोडुक्कू)  की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। खास बात है कि इस फंक्शन में न्यूलीवेड रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा भी शामिल हुए।


  
घबराहट न फैलाएं..PM मोदी से मदद मांगने के बाद दुबई में फंसी  सोनल चौहान ने दिया अपडेट 


इजरायल-ईरान युद्ध के बीच कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द पड़ी हैं, जिसमें दुबई एयरपोर्ट भी शामिल हैं। ऐमे में यात्री काफी परेशान हो गए हैं। इसी बीच बीते दिन दुबई एयरपोर्ट पर फंसी एक्ट्रेस सोनल चौहान ने पीएम मोदी से उन्हें बाहर निकालने और अपने देश वापिस बुलाने की मांग की थी। वहीं, अब एक्ट्रेस ने नया पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को अपडेट दिया है और आश्वस्त किया है कि वह सुरक्षित हैं।
 
 
अधूरी रह गई इरफान खान की ये इच्छा, सालगिरह पर पत्नी सुतापा ने किया खुलासा, कहा-किस्मत ने आपको जुदा कर दिया..


दिवंगत एक्टर इरफान खान की यादें आज भी उनके चाहने वालों के दिलों में जिंदा हैं। परिवार से लेकर फैंस तक अक्सर उन्हें खास मौकों पर याद करते नजरआते हैं। वहीं, हाल ही में इरफान की पत्नी सुतापा सिकदर ने बेहद भावुक अंदाज़ में उन्हें याद किया। शादी की सालगिरह के मौके पर शेयर की गई उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस को भी भावुक कर दिया।
 

एयरपोर्ट पर मृणाल ठाकुर की स्टाइलिश एंट्री, ब्लू डेनिम के साथ व्हाइट टॉप और ब्राउन जैकेट में दिखा क्लासी लुक
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डकैत को लेकर सुर्खियों मं हैं, जिसका वो अलग-अलग अंदाज में प्रमोशन करने में जुटी हैं। वहीं, इन सब के बीच हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरती नजर आईं। पैपराजी के कैमरे में कैद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

लाफ्टर शेफ्स के सेट पर अली गोनी के साथ हादसा, तेल में जलीं हाथ की उंगलियां
टीवी एक्टर अली गोनी इन दिनों कुकिंग-कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में नजर आ रहे हैं। वहीं, हाल ही में शो के सेट पर अली के साथ एक हादसा हो गया है। एक एपिसोड की शूटिंग के दौरान एक्टर की उंगलियां जल गई। गनीमत रही कि ये हादसा ज्यादा बड़ा नहीं था और एक्टर का बचाव हो गया। इस हादसे के बाद अली ने अपने घायल हाथ की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की, जिस पर फैंस चिंता जाहिर करते नजर आए।

 

मिसाइल हमलों के बीच ईरान के सुप्रीम नेता खामेनेई की मौत की जावेद अख्तर ने की कड़ी निंदा, लिखा- इस दुस्साहस को अंजाम देने..
जाने माने लेखक और गीतकार जावेद अख्तर अक्सर अपनी बेबाक टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए बड़े हमले के बाद पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। खास कर हमले में हुई ईरान के सुप्रीम नेता खामेनेई की मौत पर उन्होंने अपनी टिप्पणी की है।

 
इजरायल और ईरान के बीच बिगड़ते हालातों पर नोरा फतेही ने जाहिर की चिंता, कहा- इन घटनाओं की कीमत आम लोगों को ही..
 

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते टकराव का असर पूरे क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है। मिसाइल हमलों और लगातार बिगड़ती परिस्थितियों की खबरों ने आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज को भी चिंतित कर दिया है। इसी बीच इन परिस्थितियों पर  एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने अपनी चिंता जाहिर की है।

 

20 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी ‘मालामाल वीकली’, Paresh Rawal ने दी सीक्वल पर हरी झंडी

साल 2006 में रिलीज हुई निर्देशक प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म मालामाल वीकली ने अपनी देसी कहानी और जबरदस्त हास्य के दम पर दर्शकों का दिल जीत लिया था। वहीं, अब करीब दो दशक बाद इस फिल्म को दोबारा बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी की जा रही है। खबर है कि मालामाल वीकली का सीक्वल बनने जा रहा है और इस बात की पुष्टि खुद परेश रावल ने कर दी है।


 
जारी हुआ यश-कियारा स्टारर टॉक्सिक का पहला गाना ‘तबाही’, इस बात से मायूस हो गए फैंस
 

कन्नड़ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर चर्चा में हैं। टीजर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इसी बीच मेकर्स ने दर्शकों के उत्साह को देखते हुए हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज कर दिया है, लेकिन एक खास ट्विस्ट के साथ।  

सलमान खान ने निभाया बेटा होने का असली फर्ज, अस्पताल में भर्ती पिता सलीम की हालत को देखते हुए लिया ये फैसला
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज लेखक सलीम खान पिछले कई दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टर्स का कहना है कि अब सलीम खान धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। पहले से उनकी हालत में काफी सुधार है। इसी बीच पिता की हालत को देखते हुए उनके बेटे व सुपरस्टार सलमान खान ने बड़ा फैसला लिया है। फैंस भी उनके इस फैसले की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!