Bollywood Top News: हादसे का शिकार हुए मशहूर सिंगर मनजीत सिंह, शादी के 2 दिन बाद तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे रश्मिका-विजय

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Mar, 2026 06:04 PM

read big news from the entertainment world

मंज मुसिक के नाम से मशहूर सिंगर मनजीत सिंह को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आ रही है। मनजीत सिंह लंदन में एक भयानक हादसे का शिकार हो गए हैं, जिसके तुरंत बाद सिंगर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, साउथ कपल रश्मिका मांदाना और विजय देवकोंडा शादी...

मुंबई. मंज मुसिक के नाम से मशहूर सिंगर मनजीत सिंह को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आ रही है। मनजीत सिंह लंदन में एक भयानक हादसे का शिकार हो गए हैं, जिसके तुरंत बाद सिंगर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, साउथ कपल रश्मिका मांदाना और विजय देवकोंडा शादी के दो दिन बाद तिरुपति बालाजी (वेंकटेश्वर स्वामी) मंदिर के दर्शन करने पहुंचा, जहां उनके वीडियो मीडिया के कैमरे में कैद हो गए, जो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

इजराइल-ईरान युद्ध के बीच दुबई एयरोपर्ट पर फंसी Sonal Chauhan, पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए मिसाइल हमलों के बाद हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। ऐसे में दुबई से भारत आने वाली उड़ानें भी रद्द हो गई हैं। वहीं, इन परिस्थितियों के बीच एक्ट्रेस सोनल चौहान दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई हैं और वहां से बाहर निकलने के लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है।


 
विजय की दुल्हन बनकर ससुराल पहुंची रश्मिका का हुआ ग्रैंड स्वागत, सामने आया गृह प्रवेश का वीडियो
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उदयपुर में शाही अंदाज़ में सात फेरे लेने के बाद यह चर्चित जोड़ी अपने होमटाउन हैदराबाद लौट आई है। शादी के बाद बहू बनकर विजय के घर पहुंची रश्मिका का बेहद खास अंदाज में स्वागत हुआ। ससुराल वालों ने उनका गृहप्रवेश समारोह बेहद खास अंदाज़ में आयोजित किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

 

प्लैबेक सिंगिंग से रिटायरमेंट के फैसले के बाद अरिजीत सिंह का पहला ट्रैक रिलीज, आते ही इंटरनेट पर छाया ‘रैना’ सॉन्ग
मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ समय पहले प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था। वहीं, इस ऐलान के कुछ हफ्तों बाद सिंगर ने फिर से सबको सरप्राइज कर दिया है। अरिजीत ने इंडिपेंडेंट म्यूजिक पर फोकस करते हुए अपना नया गाना ‘रैना’ रिलीज कर दिया है, जो आते ही इंटरनेट पर छा गया है।
 

दुश्मन को भी वहां नहीं..मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल काट चुकीं संदीपा विर्क का छलका दर्द, कहा- मौत मांगने लगी थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस संदीपा विर्क हाल ही में जमानत पर रिहा हुई हैं। उन्हें प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और करीब चार महीने तक तिहाड़ जेल में रहना पड़ा। जमानत मिलने के बाद अब उन्होंने पहली बार इस मामले में खुलकर बात की और अपने अपने जेल के एक्सपीरियंस को शेयर किया।

 
 
लंदन में भयानक हादसे का शिकार हुए मशहूर सिंगर मनजीत सिंह, अस्पताल में भर्ती

मंज मुसिक के नाम से मशहूर सिंगर मनजीत सिंह को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आ रही है। मनजीत सिंह लंदन में एक भयानक हादसे का शिकार हो गए हैं, जिसके तुरंत बाद सिंगर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद नाचतीं दिखीं ये एक्ट्रेस, बोलीं-हम एक तानाशाह की मौत का जश्न मना रहे..
 
अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले के दौरान सुप्रीम लीडर अत्ताउल्लाह खामेनेई की मौत हो गई। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि की गई है। जहां खामेनेई की मौत के बाद ईरान के लोगों में गहरा दुख और गुस्सा है वहीं, कई लोग उनकी मौत का जश्न भी मना रहे है। वहीं, ईरान की एक फेमस एक्ट्रेस ने भी खामेनेई की मौत का जश्न मनाया है।  

शादी के 2 दिन बाद तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे रश्मिका-विजय, अपने हाथों से बांटी मिठाइयां


न्यूलीवेड साउथ कपल रश्मिका मांदाना और विजय देवकोंडा पर इस वक्त सबकी नजर है। फैंस कपल की हर एक्टिविटी पर अपनी नजरें बनाए हुए हैं। इसी बीच हाल ही में यह नव-विवाहित जोड़ा आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमाला पहाड़ियों पर स्थित तिरुपति बालाजी (वेंकटेश्वर स्वामी) मंदिर के दर्शन करने पहुंचा, जहां उनके वीडियो मीडिया के कैमरे में कैद हो गए, जो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं। रश्मिका और विजय के इन वीडियोज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।


थलपति विजय की पत्नी ने मांगा तलाक तो बाप-बेटे के रिश्ते में आई खट्टास! जेसन के इस कदम ने बढ़ाईं अटकलें
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और नेता विजय थलपति इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। वहीं, तलाक की खबरों के बीच एक और बात ने लोगों का ध्यान खींचा। विजय के बेटे और उभरते फिल्ममेकर जेसन संजय ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर अपने पिता को अनफॉलो कर दिया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।


इजराइल-ईरान हमलों के बीच दुबई में फंसे इस फेमस एक्टर के बीवी-बच्चे, मांगी सलामती की दुआ
ईरान के खिलाफ इजराइल द्वारा पर किए गए मिसाइल हमलों के बाद हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है, जिसमें दुबई भी शामिल है। इसी बीच बॉलीवुड फिल्ममेकर और एक्टर केआरके ने एक्स पर अपनी फैमिली की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उनका परिवार भी दुबई में है। इसके साथ ही उन्होंने उनकी सलामती की दुआ भी मांगी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!