फेमस एक्टर थक्काली श्रीनिवासन का निधन, लंबी बीमारी से जूझने के बाद ली अंतिम सांस

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Mar, 2026 02:21 PM

famous actor thakkali srinivasan passed away after battling a prolonged illness

तमिल सिनेमा से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। फेमस एक्टर थक्काली श्रीनिवासन का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

मुंबई. तमिल सिनेमा से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। फेमस एक्टर थक्काली श्रीनिवासन का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

थक्काली श्रीनिवासन ने बेंगलुरु में लंबी बीमारी से जूझने के बाद  अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था और बीते दिन यानी मंगलवार को बेंगलुरु में उनका निधन हो गया। थक्काली का अंतिम संस्कार बुधवार यानी आज किया जाएगा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nikil Murukan (@onlynikil)

थक्काली श्रीनिवासन का करियर

थक्काली श्रीनिवासन तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर्स में से एक थे।  श्रीनिवासन ने एक्टिंग, म्यूजिक, डायरेक्शन के अलावा बतौर प्रोड्यूसर भी गहरी छाप छोड़ी थी। उन्होने  निर्माता के तौर पर ‘इवार्स वरुंगलथथूनगल’, ‘मनसुकल मथाप्पू’, ‘नालाई मनिथन’ और ‘अधिसाया मनिथन’ जैसी   फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने ‘जेन्मा नत्चतिरम’, ‘विटनेस’, ‘असोकावनम’ और ‘अदुत्तुट्टू’ जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया। फिल्मों के अलावा संगीत के प्रति भी उनका काफी झुकाव था। उन्होंने ‘नालाई मनिथन’, ‘वलाथु कालाई वाथी वा’, ‘विटनेस’ और ‘पुडिया गोली’ जैसी फिल्मों के लिए संगीत की रचना भी की।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!