Edited By suman prajapati, Updated: 06 Mar, 2026 02:13 PM

साउथ सिनेमा के चर्चित एक्टर नागा चैतन्य इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वृषकर्मा' को लेकर सुर्कियों में हैं, जिसका वे जमकर प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में हाल ही में एक एक इवेंट में पहुंचे, जहां उनके साथ एक हादसा हो गया।...
मुंबई. साउथ सिनेमा के चर्चित एक्टर नागा चैतन्य इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वृषकर्मा' को लेकर सुर्कियों में हैं, जिसका वे जमकर प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में हाल ही में एक एक इवेंट में पहुंचे, जहां उनके साथ एक हादसा हो गया। घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
दरअसल, नागा चैतन्य हा ही में एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर रखी कुर्सी में जैसे ही बैठे तो वह पलट गई और एक्टर पीछे की ओर गिर पड़े। आस-पास खड़े लोगों ने उन्हें तुरंत संभाला। इस घटना को नजरअंदाज कर नागा मुस्कुराने लगे और फिर इवेंट शुरू हुआ। नागा चैतन्य का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह वीडियो देख उनके फैंस भी शॉक्ड हो गए और अपने तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
नागा चैतन्य आगामी फिल्म
अपकमिंग फिल्म 'वृषकर्मा' की बात करें इस फिल्म में नागा चैतन्य लीड रोल में नजर आएंगे। फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।