Edited By suman prajapati, Updated: 06 Mar, 2026 05:11 PM

एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों मॉडल माहिका शर्मा के प्यार में हैं। दोनों अक्सर एक दूजे संग खुल्लम खुल्ला प्यार जाहिर करते नजर आते हैं और कई इवेंट्स, आउटिंग्स में भी दोनों को साथ स्पॉट किया जाता है।...
मुंबई. एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों मॉडल माहिका शर्मा के प्यार में हैं। दोनों अक्सर एक दूजे संग खुल्लम खुल्ला प्यार जाहिर करते नजर आते हैं और कई इवेंट्स, आउटिंग्स में भी दोनों को साथ स्पॉट किया जाता है। वहीं, हाल ही में माहिका को हार्दिक-नताशा के बेटे अगस्त्य के साथ देखा गया, जहां वो उनके बेटे का काफी ख्याल रखती नजर आईं। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि माहिका शर्मा, हार्दिक के बेटे अगस्त्य का हाथ थामे है और उसे स्टैंड में संभालती नजर आ रही हैं। कई मौकों पर वह मैच के दौरान अगस्तय के साथ झूमती दिखीं। वहीं, नन्हा अगस्त्य भी अपनी मां की सौतन संग काफी एंजॉय करता और मस्ती में घुला नजर आ रहा है।
अन्य एक वीडियो में माहिका अगस्त्य का हाथ थामे किसी से बात करती दिख रही हैं और अगस्त्य उनका हाथ छुड़वाकर गाड़ी में घुस जाता है। इसके बाद माहिका भी उसके पास गाड़ी में बैठ जाती हैं।
इन वीडियोज को देखकर कोई माहिका तो कोई अगस्त्य की मां नताशा स्टेनकोविक की परवरिश की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा- 'ऐसी ही खूबसूरत दुनिया नजर आती है, जहां एक बच्चे को नफरत करना नहीं बल्कि प्यार करना सिखाया जाता है, नताशा आप एक मां के रूप में कमाल का काम कर रही हैं।'
हार्दिक पांड्या की निजी जिंदगी
बता दें, हार्दिक पांड्या साल 2024 में पत्नी नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। हालांकि वे अपनी एक्स वाइफ नताशा संग मिलकर अगस्त्य की को पेरेंटिंग कर रहे हैं। वहीं, कई मौकों पर माहिका भी हार्दिक के बेटे का पूरा ख्याल रखती नजर आती हैं।