बेटी संग इंडिया-इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचे रणबीर-आलिया, मम्मी-पापा के साथ टीम इंडिया को चीयर करती दिखीं नन्हीं राहा

Edited By suman prajapati, Updated: 06 Mar, 2026 01:35 PM

ranbir and alia arrived to watch the india england match with daughter raha

5 मार्च (गुरुवार को) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सेमीफाइनल मुकाबला हुआ, जहां बॉलीवुड के कई सितारे टीम इंडिया को समर्थन देने पहुंचे। इस बीच बी-टाउन के फेमस कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी अपनी बेटी राहा के साथ मैच...

मुंबई. 5 मार्च (गुरुवार को) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सेमीफाइनल मुकाबला हुआ, जहां बॉलीवुड के कई सितारे टीम इंडिया को समर्थन देने पहुंचे। इस बीच बी-टाउन के फेमस कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी अपनी बेटी राहा के साथ मैच देखने पहुंचे, जहां कपल की लाडली टीम इंडिया को चियर करती दिखीं। इस दौरान की उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नन्हीं राहा अपने पिता रणबीर की गोद में बैठी हैं। इस दौरान राहा खुशी से उछलती हुई ताली बजातीं और टीम इंडिया को चीयर करती दिखीं। उनके इस क्यूट अंदाज ने सबका दिल जीत लिया। वहीं आलिया भट्ट मुस्कुराते हुए बेटी और पति की ओर देख रही हैं। एक और फोटो में रणबीर अपनी बेटी संग बातें करते नजर आए।


एक वीडियो में रणबीर-आलिया और राहा साथ बैठकर मैच देखते और ताली बजाते नजर आए। जबकि दूसरी क्लिप में राहा हंसती दिखाई दी।

 
रणबीर-आलिया के अलावा पहुंचे ये सितारे

बता दें, भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सेमीफाइनल मुकाबला देखने रणबीर-आलिया के अलावा वरुण धवन, अनिल कपूर, नीता अंबानी, राधिका मर्चेंट, आकाश अंबानी और श्लोक मेहता जैसे सितारे भी पहुंचे।


आलिया और रणबीर का वर्कफ्रंट
वहीं, बात करें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के काम की तो दोनों जल्द ही निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में साथ दिखाई देंगे, जिसमें विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसमें वह भगवान राम का किरदार निभाएंगे। वहीं आलिया भट्ट के पास फिल्म अल्फा है, जिसमें वह बॉबी देओल और शरवरी बाग के साथ दिखाई देंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!