Edited By suman prajapati, Updated: 03 Mar, 2026 02:22 PM

इजराइल और ईरान के बीच इस वक्त तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। इन्हीं हमलों के बीच सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई, जिस पर कई लोग मातम मनाते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग खामेनेई की मौत का जश्न भी मनाते दिख रहे हैं। इसी बीच ईरान में जन्मीं...
मुंबई. इजराइल और ईरान के बीच इस वक्त तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। इन्हीं हमलों के बीच सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई, जिस पर कई लोग मातम मनाते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग खामेनेई की मौत का जश्न भी मनाते दिख रहे हैं। इसी बीच ईरान में जन्मीं एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने ईरान के हालातों पर बात की और वहां परेशानी झेल रहे लोगों के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी।
हाल ही में मीडिया से बातचीत करते हुए मंदाना ने कहा, 'सालों से ईरान के लोग वहां प्रोटेस्ट कर रहे थे। हमने लोगों को खोया है। मां, बच्चे, यूनिवर्सिटीज को खोया है, लिस्ट लंबी है। कोई भी मौत को सेलिब्रेट नहीं करता लेकिन ये शासन, उन लोगों ने जो हमारे साथ किया, मुझे यकीन है कि आपने पिछले कुछ महीनों के वीडियोज देखे होंगे। 8 जनवरी, 9 जनवरी जब 1000 लोगों का मर्डर किया गया। ईरानियों ने अपने ही लोगों की मौत पर नाचना और जश्न मनाना शुरू कर दिया था। मेरा खुद का परिवार, मेरे दोस्त जब वो मुझे कॉल करते थे तो कहते थे तुम्हें पता है कितने लोग मर गए।'

ईरान के शासन को कहा 'कैंसर'
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'हम लोग अब सेलिब्रेट करेंगे क्योंकि कई सालों से हम दुनिया से कह रहे थे कि प्लीज हमारी मदद करें। ये सरकार मिडिल ईस्ट में कैंसर की बीमारी की तरह थी। जब आप उनके अटैक देखते हैं, ये मिडिल ईस्ट के अंदर हो रहा है। ये प्लान्ड और ऑर्गेनाइज्ड नहीं है। वो रेस्टोरेंट्स पर अटैक कर रहे हैं। और हमें भी ऐसा ही लगता है। हम 48 साल से ज्यादा समय से लड़ रहे हैं। ईरान में 1979 से इस्लामिक रिपब्लिक की सरकार है।'
अपनी बातचीत खत्म करते हुए मंदाना ने कहा कि इंडिया में जो ईरान की सरकार के सपोर्ट में प्रोटेस्ट हो रहे हैं उन्हें देखकर दुखी हूं। अभी मेरा दिल बहुत टूट गया है क्योंकि जो प्रोटेस्ट हो रहा है, इंडिया में वो वहां की उस सरकार के सपोर्ट में हैं। मैं दो हफ्ते पहले कैंडललाइट प्रोटेस्ट करने गई थी मेरे लोगों के लिए और मुझे परमिशन नहीं मिली।'