'इस लाइन में कोई बेदाग नहीं..गोविंदा ने इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार्स से की अपनी तुलना, आमिर को लेकर बोले- पहले उनकी छवि खराब थी

Edited By suman prajapati, Updated: 06 Mar, 2026 04:40 PM

govinda compared himself to the industry biggest stars

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वाइफ सुनीता आहूजा कई बार एक्टर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बात कर चुकी हैं और अपना दर्द भी बयां करती नजर आईं हैं। हालांकि, गोविंदा का कहना है कि ऐसे आरोप उन पर...

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वाइफ सुनीता आहूजा कई बार एक्टर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बात कर चुकी हैं और अपना दर्द भी बयां करती नजर आईं हैं। हालांकि, गोविंदा का कहना है कि ऐसे आरोप उन पर अक्सर लगते रहते हैं। वहीं, हाल ही में एक नए इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा कि वो इकलौते ऐसे एक्टर नहीं हैं जिनका नाम विवादों में घिरा है। कई ऐसे एक्टर्स हैं जो विवादों में फंस चुके हैं।


हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में गोविंदा ने कहा, “इस लाइन में किसका नाम बेदाग है? अगर कोई बेदाग है भी तो वह खतरनाक ही होगा। अगर किसी को हद से ज्यादा प्यार मिले तो लोग उससे डरते ही होंगे। यह गुणों पर आधारित हो सकता है, जैसे कि वह समय का पाबंद हो, अच्छे दिल का हो, वरना... उसका नाम खराब होना तय है।”
 

एक्टर ने आगे कहा, "कभी-कभी बातें हद से ज्यादा बढ़ जाती हैं। इस फिल्म इंडस्ट्री में हर किसी को कभी न कभी बाहर का रास्ता दिखाया जाता है और बदनामी झेलनी पड़ती है। आप दिग्गज अमिताभ बच्चन को ही लीजिए, वो फिल्म इंडस्ट्री के आदर्श एक्टर थे, है ना? लेकिन फिर भी वो 14-15 साल तक फिल्मों से दूर रहे। क्यों? क्या वो शूटिंग के लिए समय पर नहीं आते थे? राजेश खन्ना को ही देखिए। उनके करियर के बीच में, लोगों का एक पूरा समूह कह रहा था, 'नहीं, ये ठीक नहीं है, ये गलत है, वो अजीब दिखते हैं।' फिर से, क्यों? ये एक ऐसा दौर है जिससे गुजरना पड़ता है। आप इससे कैसे बाहर निकलते हैं, यही असली खेल है।" 

आगे गोविंदा ने आमिर खान का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले उनकी छवि खराब थी, लेकिन फिर 'परफेक्शनिस्ट' कहे जाने के बाद सबकुछ ठीक हो गया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!