स्टार्स संग नस्लवाद के आरोपों में फंसा BAFTA, माफीनामा जारी कर दी सफाई

Edited By suman prajapati, Updated: 25 Feb, 2026 03:31 PM

bafta issues apology after stars faced allegations of racism

79वें बाफ्टा अवॉर्ड का आयोजन इस बार 22 फवररी को हुआ, जहां सिनेमा जगत के दुनियाभर के सितारे अवॉर्ड लेने पहुंचे। वहीं, इस बार का बाफ्टा उस वक्त विवादों में आ गया, जब सिनर्स मूवी स्टार्स माइकल बी. जॉर्डन और डेलरॉय लिंडो के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी हुई।...

मुंबई. 79वें बाफ्टा अवॉर्ड का आयोजन इस बार 22 फवररी को हुआ, जहां सिनेमा जगत के दुनियाभर के सितारे अवॉर्ड लेने पहुंचे। वहीं, इस बार का बाफ्टा उस वक्त विवादों में आ गया, जब सिनर्स मूवी स्टार्स माइकल बी. जॉर्डन और डेलरॉय लिंडो के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी हुई। इस विवाद के बाद अब हाल ही में ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स ने माफीनामा जारी किया है।
 
कैसे शुरू हुआ विवाद?
दरअसल, सिनर्स स्टार्स माइकल बी. जॉर्डन और डेलरॉय लिंडो बाफ्टा अवॉर्ड 2026 में बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर नजर आए। जब ये दोनों स्टार्स स्टेज पर पुरस्कार के विजेता का ऐलान कर रहे थे, तभी स्कॉटिश टॉरेट कार्यकर्ता जॉन डेविडसन ने जोर से चिल्लाते हुए इन दोनों के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी की, जिससे मामला गड़बड़ा गया और विवाद शुरू हो गया।
 
द हॉलीवुड रिपोर्टर की अनुसार, बाफ्टा ने हाल ही में माफीनामा जारी करते हुए कहा- 79वें बाफ्ता अवॉर्ड्स के दौरान हमारे गेस्ट ने आपत्तिजनक भाषा सुनी, जिसने कई लोगों के दिलों को ठेस पहुंचाई। हम इस गलती को स्वीकारते हैं, ये जो भी कुछ हुआ है, इसके लिए हम माफी मांगते हैं। 

जॉन डेविडसन के बारे में सफाई देते हुए बाफ्टा ने कहा- हमारे मेहमान जॉन डेविडसन टॉरेट सिंड्रोम से जूझ रहे हैं। ये एक ऐसी गंभीर समस्या है, जिसमें व्यक्ति अपनी आवाज पर कंट्रोल नहीं कर पाता और उसके मुंह से कुछ भी निकल जाता है। जॉन की स्थिति के बारे में हमें पहले ही अवगत कराया गया था। हम अपने सभी गेस्ट की सिक्योरिटी को गंभीरता पूर्वक लेते हैं। 

 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!