नयनतारा ने चेन्नई में खरीदा करोड़ों का डुप्लेक्स, Oscar 2026 की प्रेजेंटर लिस्ट में आया प्रियंका का नाम..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Edited By suman prajapati, Updated: 06 Mar, 2026 06:09 PM

priyanka chopra to nayanthara read big news from entertainment industry

साउथ इंडस्ट्री की 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं एक्ट्रेस नयनतारा इस वक्त काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में नयनतारा ने चेन्नई में एक डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। वहीं, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर...

मुंबई. साउथ इंडस्ट्री की 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं एक्ट्रेस नयनतारा इस वक्त काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में नयनतारा ने चेन्नई में एक डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। वहीं, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रही हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका का नाम अब ऑस्कर 2026 की प्रेजेंटर लिस्ट में शामिल हो गया है। 98वें अकादमी अवॉर्ड समारोह में वह प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी और विजेताओं को अवॉर्ड देती दिखाई देंगी। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें



4 महीनों के भीतर प्रीति जिंटा ने की दूसरी बड़ी डील, 18.5 करोड़ में बेचा पाली हिल में स्थित लग्जरी अपार्टमेंट


एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस ने मुंबई के प्रतिष्ठित इलाके बांद्रा के पाली हिल में स्थित अपना एक लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह फ्लैट लगभग 18.5 करोड़ रुपये में बेचा गया है। इस सौदे के बाद प्रीति जिंटा एक बार फिर मुंबई की प्रॉपर्टी मार्केट में चर्चा का विषय बन गई हैं।
 
 
एक्ट्रेसेज को गलत एंगल से क्लिक की बात पर सप्तमी गौड़ा के समर्थन में आए शिवराजकुमार

कन्नड़ एक्ट्रेस सप्तमी गौड़ा उस वक्त काफी सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने इस बात पर सवाल उठाया कि कैसे एक्ट्रेसेज को गलत एंगल से क्लिक किया जाता है। वहीं, अब काफी दिन बीत जाने के बाद कन्नड़ एक्टर शिव राजकुार और एक्ट्रेस निवेदिता शिवराजकुमार, सप्तमी के समर्थन में आए हैं।
 
 संगीता संग तलाक की खबरों के बीच तृषा के साथ वेडिंग फंक्शन में दिखे थलपति विजय? दोनों को साथ देख फैंस हैरान
तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के प्रमुख थलपति विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियो में हैं। हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि उनके और उनकी पत्नी संगीता के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और शादी के 27 साल बाद संगीता ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दायर की है। इन सब खबरों के बीच हाल ही में एक शादी फंक्शन थलपति को एक्ट्रेस तृषा के साथ देखा गया, जिसे देख फैंस के होश उड़ गए। यूजर्स अब सोशल मीडिया पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।


मनोज मुंतशिर ने लोगों से हाथ जोड़कर की 'द केरल स्टोरी 2' देखने की गुजारिश
सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित 'केरल स्टोरी 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के महज छह दिनों के भीतर 20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को दर्शकों और सेलेब्स से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। इसी बीच लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर ने 'द केरल स्टोरी 2' का समर्थन किया और फैंस से फिल्म को देखने की अपील की।


फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रही प्रियंका चोपड़ा, Oscar 2026 की प्रेजेंटर लिस्ट में आया नाम

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रही हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका का नाम अब ऑस्कर 2026 की प्रेजेंटर लिस्ट में शामिल हो गया है। 98वें अकादमी अवॉर्ड समारोह में वह प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी और विजेताओं को अवॉर्ड देती दिखाई देंगी। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।


बेटी संग इंडिया-इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचे रणबीर-आलिया, मम्मी-पापा के साथ टीम इंडिया को चीयर करती दिखीं नन्हीं राहा

5 मार्च (गुरुवार को) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सेमीफाइनल मुकाबला हुआ, जहां बॉलीवुड के कई सितारे टीम इंडिया को समर्थन देने पहुंचे। इस बीच बी-टाउन के फेमस कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी अपनी बेटी राहा के साथ मैच देखने पहुंचे, जहां कपल की लाडली टीम इंडिया को चियर करती दिखीं। इस दौरान की उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

'वृषकर्मा' के इवेंट में नागा चैतन्य के साथ हादसा, कुर्सी पर बैठते ही पट से गिरे एक्टर, वीडियो वायरल

साउथ सिनेमा के चर्चित एक्टर नागा चैतन्य इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वृषकर्मा' को लेकर सुर्कियों में हैं, जिसका वे जमकर प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में हाल ही में एक एक इवेंट में पहुंचे, जहां उनके साथ एक हादसा हो गया। घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
 

 कैलिफोर्निया में गिरफ्तार हुईं ब्रिटनी स्पीयर्स, अरेस्ट के अगले ही दिन पुलिस ने किया रिहा
 

अमेरिकन सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। सिंगर को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया और अरेस्ट के अगले ही दिन उन्हें रिहा कर दिया। अब ब्रिटनी को पुलिस ने क्यों गिरफ्तार किया, आइए जानते हैं माजरा..
 
 
शादी के बाद रश्मिका- विजय ने शेयर किया रिसेप्शन का खूबसूरत वीडियो 

साउथ स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को अपनी शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में 4 मार्च को हैदराबाद में हुए भव्य रिसेप्शन के साथ उनकी शादी के सभी समारोह पूरे हो चुके हैं। इसी बीच कपल ने अपने फैंस को खास सरप्राइज देते हुए सोशल मीडिया पर रिसेप्शन की एक झलक शेयर की है, जिसमें उनके खूबसूरत पलों की झलक देखने को मिल रही है।

 

हार्दिक पांड्या के बेटे का ख्याल रखती दिखीं गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा, वीडियोज देख फैंस ने बांधे तारीफों के पुल
एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों मॉडल माहिका शर्मा के प्यार में हैं। दोनों अक्सर एक दूजे संग खुल्लम खुल्ला प्यार जाहिर करते नजर आते हैं और कई इवेंट्स, आउटिंग्स में भी दोनों को साथ स्पॉट किया जाता है। वहीं, हाल ही में माहिका को हार्दिक-नताशा के बेटे अगस्त्य के साथ देखा गया, जहां वो उनके बेटे का काफी ख्याल रखती नजर आईं। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 
 
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बनीं नयनतारा, चेन्नई में खरीदा 31.5 करोड़ का डुप्लेक्स

साउथ इंडस्ट्री की 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं एक्ट्रेस नयनतारा इस वक्त काफी सुर्खियों में हैं। हालांकि वो किसी लुक या फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि अपने भारी निवेश को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में नयनतारा ने चेन्नई में एक डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!