अस्पताल में भर्ती जरीन खान की मां, जेल से छूटते ही काम पर लौटे राजपाल यादव..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Edited By suman prajapati, Updated: 23 Feb, 2026 05:43 PM

read the big news from the entertainment world

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान इन दिनों काफी परेशान हैं। दरअसल, एक्ट्रेस की मां की तबीयत फिर से बिगड़ गई है, जिसके बाद वो अस्पताल में भर्ती है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है और साथ ही सबसे उनकी मां की अच्छी सेहत के...

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान इन दिनों काफी परेशान हैं। दरअसल, एक्ट्रेस की मां की तबीयत फिर से बिगड़ गई है, जिसके बाद वो अस्पताल में भर्ती है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है और साथ ही सबसे उनकी मां की अच्छी सेहत के लिए दुआ करने की गुजारिश की है। तो दूसरी तरफ एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में इन दिनों जमानत पर बाहर हैं। वे 17 फरवरी को जेल से बाहर आए थे। वहीं, अब रिहा होने के कुछ दिनों बाद ही एक्टर काम पर लौट आए हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

जरीन खान की मां की फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती अम्मी जान के लिए एक्ट्रेस ने मांगी दुआ
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान इन दिनों काफी परेशान हैं। दरअसल, एक्ट्रेस की मां की तबीयत फिर से बिगड़ गई है, जिसके बाद वो अस्पताल में भर्ती है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है और साथ ही सबसे उनकी मां की अच्छी सेहत के लिए दुआ करने की गुजारिश की है।

अस्पताल में भर्ती सलीम खान का हाल जानने पहुंचे अमिताभ बच्चन और जावेद अख्तर!  

बॉलीवुड के मशहूर लेखक सलीम खान इन दिनों अस्पताल में भर्ती है, जहां लगातार उनकी सेहत का पता लगाने के लिए खान परिवार और सेलेब्स का आना जाना लगा हुआ है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें मशहूर लेखक जावेद अख्तर, महानायक अमिताभ बच्चन और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान एक साथ अस्पताल के कमरे में बैठे नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि जावेद अख्तर और अमिताभ बच्चन, सलीम खान का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन इस तस्वीर की सच्चाई कुछ और ही है।

 वेडिंग एनिवर्सरी पर वाइफ शिबानी संग रोमांटिक हुए फरहान, गाल पर किया KISS

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में हैं। एक तरफ वह जल्द ही एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं, तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपनी शादी की चौथी सालगिरह बड़े ही खास अंदाज में मनाई है। एक्टर ने खास दिन पर अपनी बीवी के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


‘नमस्कार...BAFTA नाइट में आलिया ने हिंदी स्पीच से जीता सबका दिल, सिल्वर गाउन में लगीं बेहद खूबसूरत

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर देश का नाम रोशन करती नजर आईं। हाल ही में लंदन में आयोजित ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA) समारोह में उन्होंने ऐसा खास पल बनाया, जिसने हर भारतीय को गर्व महसूस कराया। आलिया इस कार्यक्रम में बतौर प्रेजेंटर पहुंचीं। उन्हें स्टेज पर ‘बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म’ का अवॉर्ड पेश करने के लिए बुलाया गया, जहां उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया।


किसी की नकल करना मजाक नहीं, बल्कि सम्मान है..पर्सनैलिटी राइट्स विवाद पर खुलकर बोले सुनील ग्रोवर

बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई सितारे इन दिनों अपने 'पर्सनैलिटी राइट्स' को लेकर कानूनी कदम उठा रहे हैं, ताकि उनकी फोटो, आवाज या अंदाज का बिना पूछे इस्तेमाल न किया जा सके। इसी बीच हाल ही में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सेलिब्रिटीज की नकल करने और 'पर्सनैलिटी राइट्स' के मामलों पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

फिल्म ‘ईथा’ की शूटिंग के बीच मां कोल्हापुर महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे रणदीप हुड्डा, तन-मन से पूजा-अर्चना करते आए नजर 

एक्टर रणदीप हुड्डा इन दिनों श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म ‘ईथा’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच बिजी शेड्यूल से समय निकालकर एक्टर  कोल्हापुर महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी आगामी फिल्म के लिए आशीर्वाद भी मांगा। इस दौरान की उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। 


रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग मलाइका ने मनाया वैलेंटाइन वीक? कई दिनों बाद वायरल हुई तस्वीर 
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही हैं कि वह मुंबई के हीरा कारोबारी हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं। हालांकि, इस बात को एक्ट्रेस ने अभी तक कबूल नहीं किया है, लेकिन इसी बीच हाल ही में दोनों की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसने इन अफवाहों को और हवा दे दी है।
 

साउथ फिल्मों में डायरेक्टर्स करते हैं शर्मिंदगी भरी डिमांड, तापसी पन्नू का खुलासा- हीरोइनों से पैडेड ब्रा..
  
एक्ट्रेस तापसी पन्नू बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। वह न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि तेलुगु, तमिल, हिंदी और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने साउथ इंडस्ट्री में महिलाओं को फेस करने वाली शॉकिंग बात का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि कभी-कभी तमिल और तेलुगु फिल्मों के डायरेक्टर हीरोइन्स से पैडेड ब्रा पहनने की डिमांड करते हैं, जिससे उनका ध्यान सिर्फ उनके शरीर के एक हिस्से पर चला जाता है।


 जेल से छूटने के कुछ दिनों बाद ही काम पर लौटे राजपाल यादव, शेयर किया वैनिटी विचार का वीडियो

एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में इन दिनों जमानत पर बाहर हैं। वे 17 फरवरी को जेल से बाहर आए थे। रिहा होने के बाद एक्टर ने मुसीबत के समय साथ देने वालों का धन्यवाद किया था। इसके साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री से काम की गुहार भी लगाई थी। वहीं, अब रिहा होने के कुछ दिनों बाद ही एक्टर काम पर लौट आए हैं।
 

 
BAFTA 2026 में दिंवगत एक्टर धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, फैंस की आंखे हुई नम
लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में 22 फरवरी की रात बाफ्टा का 79वां संस्करण आयोजित किया, जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने देसी स्वैग यानी हिंदी भाषा का इस्तेमाल कर सबका दिल जीत लिया। वहीं, इवेंट में उस दौरान सबकी आंखें नम हो गईं, जब दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!