Edited By suman prajapati, Updated: 23 Feb, 2026 05:04 PM

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस भाग्यश्री का आज बर्थडे है। एक्ट्रेस ने अपना 57वां बर्थडे इस बार मीडिया के साथ सेलिब्रेट किया, जहां वो बेहद खुश नजर आईं। इस दौरान उनका सिंपल लेकिन ग्रेसफुल लुक सभी का ध्यान खींचता नजर आया। भाग्यश्री की ये तस्वीरें अब...
मुंबई. बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस भाग्यश्री का आज बर्थडे है। एक्ट्रेस ने अपना 57वां बर्थडे इस बार मीडिया के साथ सेलिब्रेट किया, जहां वो बेहद खुश नजर आईं। इस दौरान उनका सिंपल लेकिन ग्रेसफुल लुक सभी का ध्यान खींचता नजर आया। भाग्यश्री की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
जन्मदिन के मौके पर भाग्यश्री ने ऑफ-व्हाइट कलर की फ्लोई ड्रेस पहनी। यह ड्रेस देखने में बेहद क्लासी और सादगी भरी लग रही है।

अपने लुक को उन्होंने ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया। गले में चोकर स्टाइल नेकपीस के साथ लंबा पेंडेंट पहना, जो आउटफिट को खास बना रहा है। बड़े झुमके और हाथों में सिल्वर बैंगल्स उनके ट्रेडिशनल टच को उभार रहे है।

हल्का मेकअप, नैचुरल शेड की लिपस्टिक और छोटी सी बिंदी ने उनके चेहरे की खूबसूरती को और निखार दिया। खुले बाल और साइड पार्टिंग ने उन्हें फ्रेश और यंग लुक दिया।

इस खास मौके पर भाग्यश्री मुस्कुराते हुए चॉकलेट केक काटती नजर आईं। केक पर ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखा है और पास में फूलों का खूबसूरत बुके रखा हुआ है।

पूरा माहौल खुशियों और सेलिब्रेशन से भरा हुआ है। उनकी मुस्कान और सादगी ने इस दिन को और भी यादगार बना दिया।

काम की बात करें तो भाग्यश्री ने बॉलीवुड में फिल्म मैंने प्यार किया से खास पहचान बनाई थी। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और भाग्यश्री की मासूमियत ने दर्शकों का दिल जीत लिया। हालांकि, शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से कुछ दूरी बना ली थी, लेकिन समय-समय पर कैमियो और सपोर्टिंग रोल में नजर आती रहीं। उन्होंने मराठी और तेलुगु फिल्मों के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है।