घर में मृत पाए गए दिग्गज फिल्ममेकर एम एम बेग, बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी जानकारी

Edited By suman prajapati, Updated: 20 Feb, 2026 10:47 AM

veteran filmmaker m m baig found dead at home

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। दिग्गज फिल्ममेकर एम एम बेग अब इस दुनिया में नहीं रहे। 70 साल के बेग की मौत बेहद संदिग्ध हालातों में हुई है। इस हफ्ते की शुरुआत में वो अपने घर पर मृत पाए गए। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों के उनकी मौत...

मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। दिग्गज फिल्ममेकर एम एम बेग अब इस दुनिया में नहीं रहे। 70 साल के बेग की मौत बेहद संदिग्ध हालातों में हुई है। इस हफ्ते की शुरुआत में वो अपने घर पर मृत पाए गए। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों के उनकी मौत की जानकारी हुई। एम एम बेग के निधन की खबर उनके पब्लिसिस्ट हनी जवेरी ने दी है।

हनी जवेरी ने पीटीआई को एम एम बेग की मौत की जानकारी देते हुए कहा- 'वो काफी समय से अस्वस्थ थे। चार-पांच दिन तक घर से बाहर नहीं निकलने पर पड़ोसियों ने घर से दुर्गंध आने की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने दरवाजा खोला तो बेग साहब का शव मिला। पुलिस ने उनकी बेटी को ये सूचना दी। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल ले जाया गया।

हनी ने कहा- वो बहुत अच्छे व्यक्ति थे। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।'

अब एम एम बेग की मौत किस वजह से, किन हालातों में हुई इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

बता दें कि एम एम बेग ने अपने करियर की शुरुआत जे ओम प्रकाश, विमल कुमार और राकेश रोशन के सहायक के रूप में की थी। इसके अलावा वो गोविंदा की ‘आदमी खिलौना है’, ‘जैसी करनी वैसी भरनी’, ‘कर्ज चुकाना है’ और अनिल कपूर स्टारर ‘काला बाजार’ और ‘किशन कन्हैया’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके थे। साथ ही बेग ने नसीरुद्दीन शाह अभिनीत ‘मासूम गवाह’ (1990) और शिल्पा शिरोडकर स्टारर ‘छोटी बहू’ (1994) जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!