मनोज मुंतशिर ने लोगों से हाथ जोड़कर की 'द केरल स्टोरी 2' देखने की गुजारिश, कहा- 'अगर 2-4 बेटियां भी बच गईं तो..

Edited By suman prajapati, Updated: 06 Mar, 2026 12:44 PM

manoj muntashir pleaded with people to watch the kerala story 2

सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित 'केरल स्टोरी 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के महज छह दिनों के भीतर 20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को दर्शकों और सेलेब्स से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। इसी बीच लेखक और...

मुंबई. सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित 'केरल स्टोरी 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के महज छह दिनों के भीतर 20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को दर्शकों और सेलेब्स से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। इसी बीच लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर ने 'द केरल स्टोरी 2' का समर्थन किया और फैंस से फिल्म को देखने की अपील की। 

 

गीतकार मनोज मुंतशिर ने अपने एक्स अकाउंट पर अपना वीडियो शेयर करते हुए कहा- ये फिल्म अगर अब तक आपने नहीं देखी तो देखिए। इस लिए नहीं कि बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन बढ़ने जरूरी है। अपनी बेटियों के लिए एक बार देखिए और उन्हें दिखाइए। इस फिल्म को देखकर अगर 2-4 बेटियां भी बच गईं तो मैं समझूंगा कि हमारा और फिल्ममेकर्स का जो फिल्म बनाने के पीछे मोटिव था वो पूरा हो गया। 

आगे उन्होंने कहा कि अगर हम ऐसा कर लेते हैं तो इतना विरोध झेल रही फिल्म का बनना सफल हो जाएगा। हाथ जोड़ रहा हूं एक बार केरला स्टोरी 2 जरूर देखिए।

 

'द केरल स्टोरी' का भी मनोज ने किया था समर्थन
बता दें, मनोज मुंतशिर ने 'द केरल स्टोरी' का भी जमकर समर्थन किया था और अब वे केरल स्टोरी-2 को लेकर भी फैंस से फिल्म को देखने की अपील कर रहे हैं। 

 

'द केरल स्टोरी 2' पर मचा था विवाद
बता दें कि केरल स्टोरी-2 अपने ट्रेलर रिलीज के समय से ही विवादों में है। पहले फिल्म के रिलीज पर भी रोक लगा दी गई थी, लेकिन बाद में कोर्ट से इसे हरी झंडी मिल गई। फिल्म पर आरोप था कि इसमें एक विशेष वर्ग को टारगेट करने का काम किया गया है और उनकी छवि को खराब कर देश में सौहार्द बिगाड़ने का काम हो रहा है। विशेष समुदाय के बड़े नेताओं ने भी फिल्म पर बैन लगाने की मांग की थी।
  

'द केरल स्टोरी 2' की कहानी
केरल हाईकोर्ट में फिल्म के टाइटल से केरल हटाने की मांग भी रखी गई थी, लेकिन हाई कोर्ट ने फिल्म के रिलीज पर रोक लगा दी थी, लेकिन बाद में हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने रिलीज की अनुमति दी थी। कहानी की बात करें तो फिल्म में तीन लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जो आगे की पढ़ाई के लिए केरल में हैं, और वहां विशेष समुदाय के लोग प्यार के जाल में फंसाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराते हैं। कहानी में यह दिखाया गया है कि कैसे झूठ, प्यार, और शादी का झांसा देकर तीनों लड़कियों की जिंदगी को बर्बाद कर दिया जाता है।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!