मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी पर हुए विवाद पर मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी, कहा-'यहलव जिहाद नहीं, हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई

Edited By suman prajapati, Updated: 12 Mar, 2026 02:25 PM

monalisa breaks silence on controversy surrounding her marriage to muslim boy

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा मुस्लिम लड़के फरमान खान से शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने ये शादी अपने पिता के फैसले के खिलाफ जाकर की और उनका कहना है कि वो इस शादी से बेहद खुश हैं। वहीं, हाल ही में मोनालिसा को फिल्मों में लाने...

मुंबई. महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा मुस्लिम लड़के फरमान खान से शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने ये शादी अपने पिता के फैसले के खिलाफ जाकर की और उनका कहना है कि वो इस शादी से बेहद खुश हैं। वहीं, हाल ही में मोनालिसा को फिल्मों में लाने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उनकी शादी को लव जिहाद बताया था। शादी को लेकर हो रही तरह-तरह की बातों के बीच अब हाल ही में मोनालिसा ने हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस की और बताया कि उनकी शादी लव जिहाद नहीं, बल्कि हिंदू रीति-रिवाज से हुई है। 
  
 


हाल ही में केरल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने पति फरमान खान संग कहा, 'मैंने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की है। यह 'लव जिहाद' नहीं है। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं और हर धर्म को बराबर मानती हूं'। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनके पिता फरमान संग उनकी शादी के खिलाफ थे, लेकिन मैं उनके बताए अनुसार शादी नहीं करना चाहती थी। इसके बाद उन्होंने मंदिर में फरमान संग शादी कर ली, लेकिन उनके पिता ने उनकी शादी अटेंड नहीं की।

 

VIDEO | Thiruvananthapuram, Kerala: “I got married according to Hindu rituals. It is not ‘love jihad’. I respect all religions and consider every religion equal,” says Viral Mahakumbh girl Monalisa.

(Full video available on https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/LFNk6GzGMC

— Press Trust of India (@PTI_News) March 12, 2026

क्या बोले थे सनोज मिश्रा
फरमान खान से मोनालिसा की शादी से आहत हुए सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम में लिखा था- “ये बगावत नहीं, लव जिहाद है और मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन। मोनालिसा आज फिर चर्चा में है और मैं मानसिक अवसाद में, क्योंकि एक गरीब, जंगलों में रहने वाली लड़की, जो महाकुंभ में वायरल होने के बाद भागकर अपने डेरा महेश्वर चली गई थी मुझे उसकी गंगा जैसी पवित्रता अच्छी लगी और उसका प्रकृति जैसा रूप मैने उसको प्रशिक्षण देकर फिल्म में एक्ट्रेस बनाने की घोषणा की देश दुनिया ने स्वागत किया लेकिन ये बात हमारे विरोधियों में वसीम रिजवी और उसका मूत्रपान कर मीडिया में आने के जिज्ञासुओं को पसंद नहीं आई और मुझे झूठे आरोप में जेल भेज दिया। 


इसके अलावा भी उन्होंने अपने पोस्ट में मोनालिसा और उनकी शादी के बारे में काफी कुछ लिखा था।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!