Edited By suman prajapati, Updated: 03 Mar, 2026 02:01 PM

साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुके विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। उनकी वेडिंग फोटोज़ पहले ही सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड बना चुकी हैं, और अब कपल की संगीत नाइट की तस्वीरों ने इंटरनेट पर नई हलचल मचा...
मुंबई. साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुके विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। उनकी वेडिंग फोटोज़ पहले ही सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड बना चुकी हैं, और अब कपल की संगीत नाइट की तस्वीरों ने इंटरनेट पर नई हलचल मचा दी है।
हाल ही में विजय देवरकोंडा ने अपने संगीत समारोह की कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में दोनों के बीच की नजदीकियां और प्यार साफ नजर आता है।

कहीं दोनों एक-दूसरे में खोए दिख रहे हैं, तो कहीं रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

एक तस्वीर में रश्मिका की सास उन्हें कुछ कहते हुए दिखाई देती हैं, जिसे सुनकर एक्ट्रेस भावुक हो जाती हैं। इस पल ने समारोह को और भी खास बना दिया।

शादी की तरह ही संगीत में भी दोनों ने पारंपरिक अंदाज अपनाया।

रश्मिका ने रेड टोन वाले आउटफिट के साथ गोल्ड जूलरी कैरी की, जबकि विजय ने भी ट्रेडिशनल लुक में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उनकी स्टाइलिंग में पुरानी शाही झलक दिखाई दी, जिसने फैंस को खासा प्रभावित किया।

तस्वीरें शेयर होने के महज एक घंटे के भीतर ही लाखों लाइक्स मिल गए। कमेंट सेक्शन में फैंस और कई सेलिब्रिटीज ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं।

रश्मिका और विजय की शादी और अब संगीत की झलकियां लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी इन तस्वीरों ने साबित कर दिया है कि यह जोड़ी न सिर्फ पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी फैंस की पसंदीदा है।
