महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने फैमिली के खिलाफ जाकर मुस्लिम लड़के संग रचाई शादी, अरुमनूर नैनार मंदिर में पूरी की रस्में

Edited By suman prajapati, Updated: 12 Mar, 2026 10:32 AM

mahakumbh s viral girl monalisa married a muslim man

महाकुंभ के मेले से अपनी कजरारी आंखों के तीर चलाकर वायरल हुईं मोनालिसा इस वक्त काफी सुर्खियों में हैं। मेले में माला बेचने वाली मोनालिसा बॉलीवुड में नाम बनाने के बाद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। वायरल गर्ल ने हाल ही में मुस्लिम बॉयफ्रेंड...

मुंबई. महाकुंभ के मेले से अपनी कजरारी आंखों के तीर चलाकर वायरल हुईं मोनालिसा इस वक्त काफी सुर्खियों में हैं। मेले में माला बेचने वाली मोनालिसा बॉलीवुड में नाम बनाने के बाद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। वायरल गर्ल ने हाल ही में मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान संग शादी कर ली है। उनकी शादी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं, वीडियो में मोनालिसा ने मुस्लिम लड़के संग शादी की वजह भी बताई और खुशी भी जाहिर करते नजर आ रही हैं।

PunjabKesari
वायरल गर्ल मोनालिसा ने 11 मार्च को बुधवार को तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में फरमान संग शादी। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा लाल साड़ी में नजर आ रही हैं। फरमान कई लोगों की मौजूदगी में उनकी मांग में सिंदूर भरते हुए और उन्हें मंगलसूत्र जैसा धागा पहनाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों काफी खुश दिख रहे हैं। शादी की रस्मों के बाद कपल ने भगवान के सामने माथा टेका। फिर पुजारी से आशीर्वाद लिया।

PunjabKesari

 

मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग शादी के बाद मोनालिसा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मेरा परिवार मेरी शादी कहीं दूर करना चाहता था, लेकिन मुझे यह पसंद नहीं आया... लेकिन अब मैं खुश हूं..."

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं, और उनके पति फरमान महाराष्ट्र के रहते हैं। दोनों डेढ साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। वहीं, इन सबके बीच मोनालिसा ने फरमान से मंदिर में शादी कर ली।

 

वर्कफ्रंट पर मोनालिसा   

बता दें, मोनालिसा जल्द ही बॉलीवुड की पहली फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर पिछले महीने रिलीज हो गया था। वहीं, इन दिनों मोनालिसा पूवर में निर्देशक पी. बिनु वर्गीज की मलयालम फिल्म ‘नगम्मा’ की शूटिंग कर रही हैं.  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!