Edited By suman prajapati, Updated: 09 Mar, 2026 01:05 PM

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में से एक हैं, जो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले दिनों तक खबरें चली थीं कि ऐश्वर्या-अभिषेक की लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। दोनों जल्द ही तलाक लेने जा रहे...
मुंबई. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में से एक हैं, जो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले दिनों तक खबरें चली थीं कि ऐश्वर्या-अभिषेक की लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। दोनों जल्द ही तलाक लेने जा रहे थे, लेकिन इन सब अफवाहों को कपल ने हमेशा एक साथ स्पॉट होकर सिरे से खारिज किया। अलग होने की अफवाहों के बीच दोनों कई जगह एक साथ स्पॉट हुए, जिसे देख ट्रोलर्स की बोलती बंद हो गईं। वहीं, अब एक बार फिर ऐश्वर्या-अभिषेक को एक शादी फंक्शन में भी साथ देखा गया, जहां दोनों अपनी ट्विनिंग से सबका दिल जीतते नजर आए।
दरअसल, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन हाल ही में अपनी बेटी संग मुंबई में आयोजित एक भव्य शादी समारोह में शामिल हुए, जहां उनकी मौजूदगी ने पूरे इवेंट की रौनक बढ़ा दी। यह शादी बिजनेसमैन मुदित दानी और अनन्या दानी की थी, जिसमें कई अन्य सेलिब्रेटीज भी शामिल हुए। 7 मार्च को हुए इस समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

शादी में अभिषेक और ऐश्वर्या का स्टाइलिश लुक काफी चर्चा में रहा। दोनों ने शिमरी नेवी ब्लू कलर के आउटफिट पहने, जिसमें वे बेहद आकर्षक लगे। इस खास मौके पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी ने भी कई तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए, जिनमें वह अभिषेक और ऐश्वर्या के साथ नजर आए।
एक तस्वीर में ओरी के साथ ऐश्वर्या और अभिषेक सेल्फी के लिए पोज देते दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक और तस्वीर में अभिषेक अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ नजर आए, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।
स्टेज पर डांस करते नजर आए सितारे
इस शादी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय स्टेज पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों अंबानी परिवार के साथ सलमान खान के मशहूर गाने ‘सलाम-ए-इश्क’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं।
अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। वह फिल्म ‘किंग’ में दिखाई देंगे, जिसमें शाहरुख खान, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और रानी मुखर्जी जैसे बड़े सितारे भी शामिल हैं। इसके अलावा वह फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में भी नजर आएंगे, जिसमें एक्टर रितेश देशमुख मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन की बात करें तो उन्होंने फिलहाल अपनी अगली फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि उनके फैंस को उनकी अगली स्क्रीन अपीयरेंस का बेसब्री से इंतजार है।