Edited By suman prajapati, Updated: 02 Mar, 2026 11:51 AM

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डकैत को लेकर सुर्खियों मं हैं, जिसका वो अलग-अलग अंदाज में प्रमोशन करने में जुटी हैं। वहीं, इन सब के बीच हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह अपने फैशन सेंस को लेकर...
मुंबई. एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डकैत को लेकर सुर्खियों मं हैं, जिसका वो अलग-अलग अंदाज में प्रमोशन करने में जुटी हैं। वहीं, इन सब के बीच हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरती नजर आईं। पैपराजी के कैमरे में कैद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एयरपोर्ट पर मृणाल बेहद सादगी भरे लेकिन स्टाइलिश आउटफिट में नजर आईं।

उन्होंने ब्लू डेनिम के साथ व्हाइट टॉप पहना, जिसे ब्राउन जैकेट के साथ पेयर किया। यह कॉम्बिनेशन उन्हें क्लासी और ट्रेंडी दोनों लुक दे रहा है।

एक्ट्रेस ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया। खुले बाल और स्टाइलिश गॉगल्स ने उनके एयरपोर्ट अपीयरेंस में चार चांद लगा दिए।

वह पूरे आत्मविश्वास के साथ कैमरों की ओर मुस्कुराती हुई पैपराजी को पोज देती दिखीं। उन्होंने अलग-अलग अंदाज़ में फोटोग्राफर्स को पोज दिए।

जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं, फैंस ने सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट्स की बौछार कर दी।
