Edited By suman prajapati, Updated: 02 Mar, 2026 11:03 AM

इजरायल-ईरान युद्ध के बीच कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द पड़ी हैं, जिसमें दुबई एयरपोर्ट भी शामिल हैं। ऐमे में यात्री काफी परेशान हो गए हैं। इसी बीच बीते दिन दुबई एयरपोर्ट पर फंसी एक्ट्रेस सोनल चौहान ने पीएम मोदी से उन्हें बाहर निकालने और अपने देश वापिस...
मुंबई. इजरायल-ईरान युद्ध के बीच कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द पड़ी हैं, जिसमें दुबई एयरपोर्ट भी शामिल हैं। ऐमे में यात्री काफी परेशान हो गए हैं। इसी बीच बीते दिन दुबई एयरपोर्ट पर फंसी एक्ट्रेस सोनल चौहान ने पीएम मोदी से उन्हें बाहर निकालने और अपने देश वापिस बुलाने की मांग की थी। वहीं, अब एक्ट्रेस ने नया पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को अपडेट दिया है और आश्वस्त किया है कि वह सुरक्षित हैं।
सोनल चौहान ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे मैसेज करने और मेरा हालचाल पूछने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। जवाब न दे पाने के लिए मुझे खेद है। आपकी चिंता मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मैं सुरक्षित हूं और आपको विश्वास दिलाती हूं कि अधिकारी सभी की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। घबराने की कोई बात नहीं है।

उन्होंने आगे कहा- यकीनन, दुबई दुनिया का सबसे सुरक्षित स्थान है। सभी की सुरक्षा और देखभाल की जा रही है। स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि घबराहट न फैलाएं। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं।
पीएम मोदी से मांगी थी मदद
बीते शनिवार सोनल चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी थी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था- सभी फ्लाइट्स रद्द हैं और भारत लौटने का कोई साफ रास्ता नजर नहीं आ रहा। पोस्ट में उन्होंने सरकार से मार्गदर्शन और सुरक्षित वापसी के लिए सहयोग की मांग की थी।