Edited By suman prajapati, Updated: 11 Mar, 2026 10:46 AM

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने अफेयर की अफवाहों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस को एक पार्टी में स्पॉट किया गया था, जहां वो सोराब बेदी के साथ काफी क्लोज नजर आई थीं। पार्टी में दोनों की मस्ती करते की तस्वीरों ने...
मुंबई. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने अफेयर की अफवाहों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस को एक पार्टी में स्पॉट किया गया था, जहां वो सोराब बेदी के साथ काफी क्लोज नजर आई थीं। पार्टी में दोनों की मस्ती करते की तस्वीरों ने इंटरनेट पर खूब जोर पकड़ा और अफेयर की अफवाहों को हवा मिली। वहीं, इस तरह की अटकलों पर सोराब ने चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई सबके सामने रखी है।
हाल ही में मीडिया से बातचीत में सोराब बेदी ने बताया कि मलाइका और उनकी पहली मुलाकात उनके शुरुआती मॉडलिंग करियर के दौरान हुई थी। कॉमन सर्किल होने की वजह से दोनों की दोस्ती हो गई।
उन्होंने आगे कहा, “मेरे मॉडलिंग के दिनों में मलाइका उन लोगों की करीबी दोस्त थीं जो मुझे शो देते थे। इसी तरह मेरी उनसे दोस्ती हुई। मैं पार्टियों में जाता था और मलाइका भी वहां होती थीं। तब से हम साथ में पार्टी करते आ रहे हैं, यह कोई नई बात नहीं है। मैंने पहले भी इसी तरह की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे, लेकिन तब मैं इतना मशहूर नहीं था, इसलिए लोगों ने ध्यान नहीं दिया।”
सोराब बेदी के इस बयान के बाद लोगों को अब यह क्लीयर हो गया है कि सोराब और मलाइका के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ नही है। वहीं, अब तक मलाइका ने इन सब खबरों पर कोई रिएक्ट नहीं किया है।

हर्ष मेहता से भी जुड़ा मलाइका का नाम
बता दें, इससे पहले मलाइका अरोड़ा का नाम हर्ष मेहता से भी जुड़ा। दोनों को कई बार एक साथ एंजॉय करते भी देखा गया। इतना ही नहीं, वेलेंटाइन वीक में दोनों की एक रोमांटिक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसने मलाइका और हर्ष के रिलेशनशिप की खबरों को खूब हवा दी थी।