जज के सामने रोने की बात को राजपाल यादव ने बताया 'मनगढ़ंत', कहा- फैक्ट्स को तोड़- मरोड़कर पेश किया..

Edited By suman prajapati, Updated: 05 Mar, 2026 01:58 PM

rajpal yadav called the incident of crying in front of the judge a fabrication

फेमस कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत पर बाहर हैं। वे 17 फरवरी को तिहाड़ जेल से बाहर  आए थे। रिहा होने के बाद एक्टर लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं और मदद करने वाले लोगों का आभार व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में...

मुंबई. फेमस कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत पर बाहर हैं। वे 17 फरवरी को तिहाड़ जेल से बाहर  आए थे। रिहा होने के बाद एक्टर लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं और मदद करने वाले लोगों का आभार व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में राजपाल यादव ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने जज के सामने रोते हुए कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं।


हाल ही में न्यूज एजेंसी आईएनएस से खास बातचीत में राजपाल यादव ने इन दावों को पूरी तरह मनगढ़ंत और गलत बताया। उन्होंने कहा कि वह जज के सामने कभी नहीं रोए और न ही कोर्ट को कभी बताया कि उनके पास पैसे नहीं हैं। 

 


एक्टर ने कहा- 'सोशल मीडिया पर जो खबरें चल रही हैं, उनमें से कुछ शुभचिंतक फैला रहे हैं, जबकि ज्यादातर वे लोग हैं जिन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है। वो बस इंटरनेट पर फैक्ट्स को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं और अपनी दुकानें चला रहे हैं। मैं सबकी इज्जत करता हूं, लेकिन ऐसी अफवाहों पर यकीन न करें।'

 

उन्होंने कहा, 'अगर कोई राजपाल के चेहरे को देखता है, तो उसे सिर्फ हंसी आनी चाहिए। इससे ज्यादा की उम्मीद न करें। मेरा चेहरा हमेशा हंसी-खुशी का प्रतीक रहा है और रहेगा।' 

 

इस दौरान राजपाल यादव ने मुश्किल समय में साथ देने वालों के बारे में भी बात की और कहा कि हाल के दिनों में इंडस्ट्री के कई लोग उनके साथ खड़े हुए और उनकी मदद की। हालांकि, सोशल मीडिया पर उन लोगों के नाम ज्यादा हाईलाइट नहीं हुए। एक्टर ने कहा कि परिवार से भी उन्हें लगातार मजबूत समर्थन मिल रहा है, जो उनके लिए सबसे बड़ा सहारा है।

वर्कफ्रंट पर राजपाल यादव 
काम की बात करें तो इन दिनों राजपाल यादव अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जुटे हैं। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया था कि उनके पास अगले 7 साल तक के लिए 1200 करोड़ रुपये का काम है। साथ ही 10 फिल्में लाइन में हैं। आने वाले समय में वह 'वेलकम टू जंगल', 'हैवान' समेंत दो अन्य वेब सीरीज और दो नई फिल्मों में नज़र आएंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!