इज़रायल-ईरान युद्ध के बीच कुवैत में फंसे बेटे की चिंता में इस एक्ट्रेस का रो-रोकर बुरा हाल, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

Edited By suman prajapati, Updated: 04 Mar, 2026 04:54 PM

vishakha subhedar worried about her son stranded in kuwait amid the israel iran

अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद हालात और भी ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं। इन परिस्थितियों के बीच कई भारतीय कलाकार भी प्रभावित हुए हैं। कुछ सेलेब्स सुरक्षित लौट आए हैं, जबकि कुछ अब भी विदेशों में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। इसी कड़ी...

मुंबई. अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद हालात और भी ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं। इन परिस्थितियों के बीच कई भारतीय कलाकार भी प्रभावित हुए हैं। कुछ सेलेब्स सुरक्षित लौट आए हैं, जबकि कुछ अब भी विदेशों में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मराठी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस विशाखा सुभेदार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। उनका बेटा इन दिनों कुवैत में फंसा हुआ है, जिसे लेकर वह काफी चिंतित हैं।

कुवैत में फंसा एक्ट्रेस का बेटा

मंगलवार को विशाखा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर भावुक अपील की। उन्होंने बताया कि उनका बेटा लंदन से भारत लौट रहा था, लेकिन मौजूदा हालातों के चलते उसकी फ्लाइट रद्द कर दी गई। फ्लाइट कैंसिल होने के कारण वह कुवैत में रुकने को मजबूर हो गया।एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि संबंधित एयरलाइन ने फिलहाल उसके ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की है, लेकिन क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए वह अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। उन्होंने सरकार और संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द उनके बेटे को सुरक्षित भारत लाने की व्यवस्था की जाए।

 

वीडियो शेयर करते हुए विशाखा ने कैप्शन में लिखा, ” प्लीज मेरी मदद करें। मेरा कलाकार बेटा कुवैत में क्यों फंसा है। नरेंद्र मोदी, देवेंद्र फडनवीस साहेब, एकनाथ शिंदे साहेब, राज साहेब। प्लीज मदद करें। अपने पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेताओं को भी टैग किया और हस्तक्षेप की मांग की।

उनकी यह अपील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और कई यूजर्स उनके समर्थन में कमेंट कर रहे हैं।

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। इस घटनाक्रम के बाद कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

 
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!