पार्टी में नए शख्स के साथ मस्ती करती दिखीं मलाइका, मीडिया के कैमरों से बचते दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, नई अफवाहों को मिली हवा

Edited By suman prajapati, Updated: 09 Mar, 2026 11:50 AM

malaika was seen having fun with a new man at a party sparking new rumors

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल के महीनों में उनका नाम बिजनेसमैन और डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है। इसी बीच हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने सोशल...

मुंबई. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल के महीनों में उनका नाम बिजनेसमैन और डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है। इसी बीच हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। दरअसल, हाल ही में एक पार्टी के दौरान मलाइका किसी और शख्स के साथ डांस करती नजर आईं, जिसके बाद फैंस के बीच कई तरह की अटकलें लगने लगीं।

सोराब बेदी के साथ डांस का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा ‘स्प्लिट्सविला’ फेम सोराब बेदी के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं। दोनों पार्टी में काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आए और उनकी केमिस्ट्री देखकर कई लोगों को लगा कि शायद सोराब ही मलाइका के नए बॉयफ्रेंड हैं। हालांकि बाद में सामने आई जानकारी के अनुसार ऐसा कुछ भी नहीं है।

 

 

दरअसल, यह वीडियो मलाइका अरोड़ा के नए रेस्टोरेंट ‘स्वीनी बॉम्बे’ की लॉन्च पार्टी का है, जहां कई सेलिब्रिटीज और दोस्त शामिल हुए थे। सोराब बेदी भी इस इवेंट का हिस्सा बने और उन्होंने सोशल मीडिया पर पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए मलाइका को उनके नए बिजनेस वेंचर के लिए बधाई दी। इससे साफ हो गया कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ताना और पेशेवर रिश्ता है।

पार्टी में मौजूद थे हर्ष मेहता

दिलचस्प बात यह है कि इस पार्टी में मलाइका के रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता भी मौजूद थे। जब मलाइका पार्टी खत्म होने के बाद बाहर निकलीं तो हर्ष कैमरों से बचने की कोशिश करते नजर आए। हालांकि पैपराजी के कैमरों ने उन्हें कैद कर लिया। बाद में उन्हें रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए और अपनी कार में बैठकर जाते हुए भी देखा गया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sorab Bedi ♠️ (@sorabbedi)

इस खास मौके पर मलाइका ने व्हाइट कलर की बॉडीकॉन शॉर्ट ड्रेस पहनी, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लगीं।

 

हर्ष मेहता के साथ रिश्ते की चर्चा

पिछले कुछ समय से मलाइका अरोड़ा और बिजनेसमैन हर्ष मेहता के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हैं। यह चर्चा तब और बढ़ गई थी जब रोम से दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उस तस्वीर को लेकर दावा किया गया था कि दोनों वहां वैलेंटाइन डे एक साथ मना रहे थे। हालांकि मलाइका और हर्ष को कई बार कॉन्सर्ट और पब्लिक इवेंट्स में साथ देखा गया है, लेकिन एक्ट्रेस ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!