'इंडिया में असफल रही सर्जरी..10 साल की उम्र में बेटे के ट्यूमर से टूट गए थे जॉनी लिवर, बेटी ने किया खुलासा

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Mar, 2026 10:24 AM

daughter jamie reveals johnny lever was devastated by his son tumor

एक्टर जॉनी लिवर हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता हैं। फिल्म में भले ही उन्होंने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीता है, लेकिन रियल लाइफ में उन्होंने काफी दर्द झेले हैं। उनकी निजी जीवन में एक पल ऐसा आया था, जिसने उन्हें बुरी तरह से तोड़...

मुंबई. एक्टर जॉनी लिवर हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता हैं। फिल्म में भले ही उन्होंने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीता है, लेकिन रियल लाइफ में उन्होंने काफी दर्द झेले हैं। उनकी निजी जीवन में एक पल ऐसा आया था, जिसने उन्हें बुरी तरह से तोड़  दिया था। हाल ही में जॉनी लिवर की जिंदगी में आए इस बुरे पल का खुलासा उनकी बेटी जेमी लिवर ने किया है।

PunjabKesari

दरअसल, 10 साल की छोटी उम्र में जॉनी लिवर के इकलौते बेटे जेस्सी लीवर की गर्दन में ट्यमूर हो गया था, जिससे उनके परिवार को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था।
 
हाल ही में विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में जॉनी की बेटी जेमी लीवर ने बताया कि जब वो स्कूल में पढ़ा करती थीं, तभी उनके भाई को ट्यूमर हो गया था। पहले तो किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है, लेकिन ट्यूमर के बढ़ने की वजह से भाई को काफी बेचैनी होने लगी थी।

PunjabKesari


एक्ट्रेस जेमी लीवर ने बताया कि कैसे उनकी फैमिली ने इस कंडीशन से लड़ाई लड़ी और कैसे उनका भाई ठीक हुआ। जेमी ने कहा-10 साल की उम्र काफी होती है, उस वक्त ट्यूमर जैसी समस्या से जूझना अपने आप में बड़ा टास्क रहता है। पहले हमें यकीन नहीं हो रहा था कि ये ट्यमूर है, लेकिन जैसे-जैसे भाई बड़ा होने लगा, उसे और दिक्कतें होने लगीं। स्कूल में उसे परेशानी होती थी, बहन होने के नाते मैं उसे प्रोटेक्ट करना चाहती थी।

उन्होंने बताया कि उसने अपने कपड़े पहनने का तरीका बदल दिया। पापा ने मुंबई में उसकी एक सर्जरी कराई, जो सफल नहीं हुई। इससे हमारी फैमिली और टेंशन में आ गई। लेकिन भगवान पर हम सबका भरोसा कायम रहा। फिर दूसरी सर्जरी अमेरिका में हुई, जो सक्सेसफुल रही। आज मेरा भाई एकदम ठीक है। इसके लिए हम ऊपरवाले के शु्क्रगुजार हैं। 

PunjabKesari


जेमी ने बताया कि उन्होंने अपने पेरेंट्स को काफी मुश्किल दौर से गुजरते देखा है। उनके लिए भाई को सर्जरी और रिकवरी से गुजरते देखना काफी मुश्किल था। उनके पिता घुटनों के बल बैठ कर प्रार्थना किया करते थे। उन्हें लग रहा था कि बेटी की सर्जरी करवानी चाहिए या नहीं। उस पल उनके पिता को महसूस हुआ जैसे भगवान ने कहा हो आगे बढ़ो।

जेमी लिवर ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों में वो पूरे परिवार के संग अमेरिका गए थे। वहां, जब उनकी फैमिली एक चर्च में गई तो पादरी ने पूछा क्या हुआ। जब उन्होंने जेसी के बारे में पादरी को बताया गया तो उन्होंने एक अस्पताल का नाम बताया और कहा ईश्वर उसे ठीक कर देंगे। वहीं पर सर्जरी हुई और वो ठीक हो गया।

 
गर्दन के ट्यूमर की सर्जरी के बाद अब जॉनी लीवर के बेटे जेस्सी लीवर पूरी तरह ठीक हैं और सिनेमा जगत में अपने पिता का नाम रोशन करते नजर आ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!