शादी के बाद स्टेबिन बेन संग नुपूर सेनन की पहली होली, बहन और जीजा संग खूब गुलाल उड़ाती दिखीं कृति

Edited By suman prajapati, Updated: 04 Mar, 2026 03:49 PM

nupur sanon celebrated her first holi with stebin ben kriti sanon share pics

बॉलीवुड सेलेब्स हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से अपने दोस्तों और परिवार संग होली मनाते नजर आ रहे हैं। अपनी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर सेलेब्स फैंस को त्योहार की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। इस साल यह एक्ट्रेस नुपूर सेनन की शादी के बाद पहली होली...

मुंबई. बॉलीवुड सेलेब्स हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से अपने दोस्तों और परिवार संग होली मनाते नजर आ रहे हैं। अपनी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर सेलेब्स फैंस को त्योहार की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। इस साल यह एक्ट्रेस नुपूर सेनन की शादी के बाद पहली होली है। ऐसे में वह अपने पति और फैमिली संग रंगों से खेलती नजर आ रही हैं। होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें उनकी बहन कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम  अकाउंट पर शेयर की हैं।


PunjabKesari

कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में पूरा परिवार एक साथ रंगों में सराबोर दिखाई दे रहा है।

PunjabKesari

 

नुपूर और स्टेबिन एक-दूसरे को रंग लगाते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं। कृति भी बहन और जीजा के साथ मस्ती करती दिख रही हैं।

PunjabKesari


होली के मौके पर कृति ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ पिंक ट्राउजर पहना, जिसमें वह बेहद फ्रेश और एलिगेंट लगीं। वहीं नुपूर ने व्हाइट सूट कैरी किया, जो रंगों से भरने के बाद और भी खूबसूरत लगने लग गया। स्टेबिन भी कैजुअल आउटफिट में नजर आए और पूरे जोश के साथ त्योहार का आनंद लेते दिखे।

PunjabKesari

यह तस्वीरें शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा, “हमारी फैमिली की तरफ से आप सभी को हैप्पी होली।” फैंस ने भी इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और नई शादीशुदा जोड़ी को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें, नुपूर सेनन ने 11 जनवरी 2026 को उदयपुर में सिंगर Stebin Ben संग शादी रचाई थी। यह वेडिंग समारोह काफी भव्य रहा और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें व वीडियोज कई दिनों तक ट्रेंड करते रहे। शादी के बाद यह कपल पहली बार होली के रंगों में रंगा नजर आया।

 

PunjabKesari

 

काम की बात करें तो कृति सेनन हाल ही में फिल्म 'तेरे इश्क में' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने साउथ स्टार धनुष के साथ स्क्रीन शेयर की। फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा।

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!