कम कीमत में देखना चाहते हैं ‘धुरंधर 2’? इन जगहों पर मिल रही है सस्ते में टिकट

Edited By Mehak, Updated: 17 Mar, 2026 03:25 PM

tickets for the movie dhurandhar 2 are available at low price at these locations

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही फैंस के बीच चर्चा में है। टिकट की कीमतें 2200 से 3100 रुपये तक हैं, लेकिन दिल्ली-एनसीआर, नोएडा और गुरुग्राम के कुछ थिएटरों में सस्ते टिकट 200 रुपये में उपलब्ध हैं। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी और 18...

बाॅलीवुड डेस्क : रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। फैंस फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने के लिए बेताब हैं। टिकट की कीमतें भी चर्चा में हैं, क्योंकि कुछ स्थानों पर टिकट 2200 से 3100 रुपये तक बिक रहे हैं। वहीं, कुछ थिएटरों में सस्ते टिकट उपलब्ध हैं, जिससे हर वर्ग के लोग फिल्म का आनंद ले सकते हैं।

दिल्ली में सस्ते टिकट की जानकारी

एशियन नेट की रिपोर्ट के अनुसार, बुक माय शो पर दिल्ली-NCR के कई थिएटरों में कम कीमत में टिकट उपलब्ध हैं।

  • द्वारका के PVR वेगाज में टिकट सिर्फ 200 रुपये में मिल रहे हैं। ये टिकट दोपहर, शाम और रात के शो में उपलब्ध हैं।
  • सिनेपोलिस और पेसिफिक एसपी 2 दिल्ली में भी 200 रुपये में सुबह 11:15 से 11:30 बजे के शो देखे जा सकते हैं।

इस तरह दर्शक कम कीमत में भी फिल्म का आनंद ले सकते हैं।

नोएडा और गुरुग्राम में टिकट

नोएडा के कई थिएटरों में फिल्म रिलीज के 15 दिन बाद कम कीमत में टिकट उपलब्ध होंगे।
गुरुग्राम में पेप्सी पीवीआर एम्बियंस में भी 200 रुपये में टिकट मिल रहे हैं। इसके अलावा अन्य कई थिएटरों में भी कम रेट में टिकट उपलब्ध हैं। टिकटों की उच्च मांग के कारण कुछ स्थानों पर पहले से ही बुकिंग हो चुकी है।

फिल्म की रिलीज और स्टारकास्ट

‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो भी आयोजित किए गए हैं, जिससे फैंस पहले ही फिल्म का अनुभव ले सकें।

स्टारकास्ट : रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और राकेश बेदी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!