'ये दान नहीं, सम्मान है..राजपाल यादव के सपोर्ट में आए सोनू सूद, कहा- 'जब कोई अपना कठिन दौर से गुजर रहा हो तो..

Edited By suman prajapati, Updated: 10 Feb, 2026 02:13 PM

sonu sood came out support of rajpal yadav who embroiled in cheque bounce case

फेमस एक्टर राजपाल यादव इन दिनों अपने पुराने चैक बाउंस मामले को लेकर कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं। 5 फरवरी को एक्टर ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया और इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के सामने अपनी बेबसी भी बयां की थी। उनका ये स्टेटमेंट भी सोशल मीडिया पर...

मुंबई. फेमस एक्टर राजपाल यादव इन दिनों अपने पुराने चैक बाउंस मामले को लेकर कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं। 5 फरवरी को एक्टर ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया और इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के सामने अपनी बेबसी भी बयां की थी। उनका ये स्टेटमेंट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर के इस मुश्किल दौर के बीच एक्टर सोनू सूद उन्हें सपोर्ट करने के लिए आगे आए हैं और साथ ही उन्होंने वादा किया कि वो अपनी अपकमिंग फिल्म में राजपाल यादव को कास्ट करेंगे और अभी ही बदले में उन्हें साइनिंग अमाउंट दे देंगे।

 

सोनू सूद खुद को राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए। इसके साथ ही उन्होंने अन्य कलाकारों से रिक्वेस्ट की कि वो भी इस मुश्किल वक्त में राजपाल को सपोर्ट करें। सोनू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'राजपाल यादव टैलेंटेड एक्टर हैं, जिन्होंने हमारी इंडस्ट्री को सालों तक अविस्मरणीय काम दिया है। कभी-कभी जीवन हमारे साथ अन्याय कर बैठता है। इसकी वजह प्रतिभा की कमी नहीं, बल्कि वक्त की मार होती है। वो मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मेरा मानना है कि ये हम सभी निर्माताओं, निर्देशकों और सहकर्मियों के लिए एक साथ खड़े होने का समय है।'

PunjabKesari


एक्टर ने आगे लिखा, 'भविष्य के काम के बदले दी जाने वाली एक छोटी-सी साइनिंग फीस कोई दान नहीं, बल्कि उनका सम्मान है। जब हमारा अपना कोई कठिन दौर से गुजर रहा हो, तो इंडस्ट्री को उसे यह याद दिलाना चाहिए कि वो अकेला नहीं है। इसी तरह हम साबित करते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं, बल्कि एक परिवार है।'


क्या है मामला?
बता दें राजपाल यादव ने साल 2010 में मुरली प्रोजेक्ट्स से अता पता लापता को फाइनेंस करने के लिए 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। हालांकि, ये फिल्म असफल साबित हुई। इसके बाद एक्टर के बैंक में पैसा नहीं था उसकी वजह से मुरली प्राइवेट लिमिटेड को दिया हुआ चेक बाउंस हो गया।


इसके बाद ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया। राजपाल यादव को कई बार कोर्ट ने राहत दी, लेकिन वो इस रकम को वापस नहीं कर पाए ऐसे में कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया। अब राजपाल को  छह महीने की सजा काटनी होगी। ऐसे में इस दौरान एक्टर भावुक हो गए और अपनी स्थिति बयां कर बोले- “सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। कोई और रास्ता नहीं दिख रहा… यहां सब अकेले हैं, कोई दोस्त नहीं होता। इस मुश्किल से मुझे खुद ही गुजरना होगा।”

राजपाल यादव ने सरेंडर करने से पहले इमोशनल होते हुए कहा,'कोई उपाय नहीं दिख रहा.न पैसे हैं और न कोई दोस्त है. मुझे इस मुश्किल से अकेले ही निपटना होगा.'

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!