'तुमने जो इंटरनेट पर पढ़ा वो झूठ है..कॉमेडियन जाकिर खान ने बताई काम से ब्रेक लेने की असली वजह, कहा- मैं पिछले छह साल से..

Edited By suman prajapati, Updated: 24 Feb, 2026 01:09 PM

comedian zakir khan revealed the real reason for taking a break from work

स्टैंड-अप कॉमेडियन, एक्टर और राइटर जाकिर खान ने पिछले महीने काम से ब्रेक लेने की घोषणा कर सबको हैरान कर दिया था। इस बात का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा था कि ये ब्रेक थोड़ा लंबा हो सकता है और इसके पीछे उनकी सेहत पर ध्यान देने की वजह बताई जा रही थी।...

मुंबई. स्टैंड-अप कॉमेडियन, एक्टर और राइटर जाकिर खान ने पिछले महीने काम से ब्रेक लेने की घोषणा कर सबको हैरान कर दिया था। इस बात का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा था कि ये ब्रेक थोड़ा लंबा हो सकता है और इसके पीछे उनकी सेहत पर ध्यान देने की वजह बताई जा रही थी।  वहीं, अब हाल ही में जाकिर खान ने अपने ब्रेक पर जाने की असली वजह का खुलासा किया है।
 

दरअसल, एक इवेंट से जाकिर खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कॉमेडियन अपने ब्रेक की असल वजह के बारे में बात कर रहे हैं। 

 

कार्यक्रम में जाकिर से ब्रेक के बारे में पूछा गया तो इस पर उन्होंने कहा, ‘ब्रेक की कहानी दोस्तों ये है कि मेरे पास लिखने का बहुत काम आया था जो मैं पिछले छह साल से कर नहीं पा रहा था। स्वास्थ्य थोड़ी ही खराब है, बहुत ज्यादा खराब नहीं है। तुमने जो इंटरनेट पर पढ़ा वो झूठ है भाई। तुमने जो पढ़ा है कि मैं स्टेज माइनस 20 पे हूं। ये सब झूठ है, ऐसा कुछ भी नहीं है। लिखने वाले भी घटिया हैं। ऊपर से ये लिखकर और डरा रहे हैं कि करीबी पारिवारिक सूत्र ने पुष्टि की है। 

उन्होंने कहा- भाई, मेरी फैमिली मेरे साथ ही रहती है। हम खुद एक दूसरे का मुंह देख रहे हैं कि किसने कन्फर्म कर दिया भाई?’


बता दें, पिछले महीने हैदराबाद में हुए ‘पापा यार टूर’ के दौरान जाकिर ने ये घोषणा की थी कि वो अब एक लंबा ब्रेक लेंगे। ये 2027-28 या फिर 2030 तक भी चल सकता है। उसी दौरान उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर कहा था कि यह निर्णय अपने स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने और कुछ अन्य व्यक्तिगत मामलों को निपटाने के लिए लिया गया है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!