सर्वाइकल कैंसर से जंग हारीं 'झनक' फेम एक्ट्रेस डॉली, बहन की मौत के कुछ ही घंटों बाद ली अंतिम सांस

Edited By Smita Sharma, Updated: 08 Mar, 2024 08:48 AM

dolly sohi dies after battling with cervical cancer

: टीवी इंडस्ट्री से हाल ही में दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि  'झनक' फेम एक्ट्रेस डॉली सोही अब हमारे बीच नहीं रही। लंबे समय से जिंदगी और मौत से लड़ रही डॉली सोही ने आज सुबह 48 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। डोली सोही सर्वाइकल कैंसर से...

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री से हाल ही में दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि  'झनक' फेम एक्ट्रेस डॉली सोही अब हमारे बीच नहीं रही। लंबे समय से जिंदगी और मौत से लड़ रही डॉली सोही ने आज सुबह 48 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। डोली सोही सर्वाइकल कैंसर से जंग हारीं। एक्ट्रेस के निधन की पुष्टि करते हुए  डॉली के परिवार ने कहा-'हमारी प्यारी डॉली आज सुबह-सुबह अपने स्वर्गीय निवास के लिए रवाना हो गई है। हम सदमे में हैं। अंतिम संस्कार आज दोपहर को किया जाएगा।'

PunjabKesari

बहन के निधन के कुछ घंटों बाद चल बसीं एक्ट्रेस


इस समय डोली सोही के घर मातम छाया है। दरअसल, डाॅली सोही की  बहन अमनदीप सोही की भी बीती रात मौत हो गई थी। अमनदीप के निधन के कुछ ही घंटों बाद दिल दहला देने वाली खबर आई कि डॉली सोही भी अब इस दुनिया में नहीं रही हैं।

PunjabKesari

अमनदीप की पीलिया से जूझने के बाद मौत हो गई।अमनदीप सोही का गुरुवार, 7 मार्च को निधन हुआ था।  दिवंगत एक्ट्रेस के भाई, मनु सोही ने बताया कि अमनदीप का पीलिया से जूझने के बाद निधन हो गया। उन्होंन कहा-'हां, यह सच है कि अमनदीप अब नहीं रहीं उनके शरीर ने साथ छोड़ दिया उसे पीलिया था लेकिन हम डॉक्टरों से डिटेल  से पूछने की स्थिति में नहीं हैं।'

.  PunjabKesari

डॉली को हाल ही में सांस में लेने की समस्या हुई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ट्रीटमेंट  के बाद उनमें सुधार दिख रहा था हालांकि स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से उन्हें ‘झनक’ शो छोड़ना पड़ा क्योंकि कीमोथेरेपी लेने के बाद वह लंबे समय तक शूटिंग नहीं कर सकती थीं।डॉली को 2023 में सर्वाइकल कैंसर का पता चला था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!