Edited By Smita Sharma, Updated: 15 Jul, 2025 01:37 PM

ई: वरिष्ठ एक्टर, निर्माता और निर्देशक धीरज कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। 15 जुलाई की दोपरह धीरज कुमार ने 79 की उम्र में अंतिम सांस ली।वे कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थे और एक्यूट न्यूमोनिया के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के...
मुंबई: वरिष्ठ एक्टर, निर्माता और निर्देशक धीरज कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। 15 जुलाई की दोपरह धीरज कुमार ने 79 की उम्र में अंतिम सांस ली।वे कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थे। निधन से पहले उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
उनके जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं निधन से कुछ देर पहले ही एक्टर के परिवार ने उनकी स्वास्थ्य की जानकारी शेयर की थी।

दरअसल धीरज कुमार निमोनिया से जूझ रहे थे जिसके बाद उनकी फैमिली ने उन्हें कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उनके परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया था कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। वहीं अब इसके तुरंत बाद उनके निधन की खबरें सामने आ गई।

बता दें धीरज कुमार कई बॉलीवुड के दिग्गज सितारों के साथ काम कर चुके थे। उन्होंने टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी पहचान बनाई। धीरज ने 70 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी। वहीं रिपोर्ट्स के आधार पर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्मों से की थी। वहीं साल 1970 में उन्होंने दीदार से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साथ ही अमिताभ बच्चन और मनोज कुमार के साथ वो ‘रोटी कपड़ा और मकान’ मूवी में भी नजर आ चुके थे। इसके साथ-साथ उन्होंने 'हीरा पन्ना', 'रातों का राजा', 'सरगम' जैसी मूवी में काम किया है।