मां बनने वाली हैं परिणीति चोपड़ा, फेमस एक्टर जॉय बनर्जी का निधन..पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें

Edited By suman prajapati, Updated: 25 Aug, 2025 04:23 PM

read other big news of the entertainment world

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द मां बनने वाली हैं। जी हां, आपने ठीक सुना। रिणीति चोपड़ा पति और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा संग पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जाने माने एक्टर और...

मुंबई. बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द मां बनने वाली हैं। जी हां, आपने ठीक सुना। रिणीति चोपड़ा पति और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा संग पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जाने माने एक्टर और बीजेपी नेता जॉय बनर्जी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका आज कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके यूं दुनिया से चले जाने की खबर ने उनके फैंस और करीबियों को मायूस कर दिया है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
 

 

Baby On The Way: मां बनने वाली हैं परिणीति चोपड़ा, शादी के डेढ साल बाद घर में गूंजेगी किलकारी  

बाॅलीवुड एक्ट्रेस  परिणीति चोपड़ा जल्द मां बनने वाली हैं। जी हां, आपने ठीक सुना। रिणीति चोपड़ा पति और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा संग पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। उनकी प्रेग्नेंसी की खबर  सोशल मीडिया पर शेयर की है। पोस्ट में एक्ट्रेस ने एक केक की फोटो पोस्ट की जिस पर लिखा था 1+1=3। साथ ही नन्हे-नन्हे पैरों के निशान बने हुए थे।इसी के साथ एक वीडियो भी एक्ट्रेस ने शेयर किया जहां वो पति राघव चड्ढा का हाथ थामे चलती दिखाई दे रही हैं।

 

मां बनीं 'कभी खुशी कभी गम' की छोटी Poo मालविका राज, घर गूंजी नन्हीं शहजादी की किलकारी 

 

साल 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर के बचपन यानी यंग पू का किरदार निभा चुकीं छोटी सी मालविका राज अब मां बन चुकी हैं। जी हां, एक्ट्रेस के घर नन्हीं शहजादी की किलकारी गूंजी है। अपने घर नन्हें मेहमान आने की खुशखबरी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की।

Bigg Boss 19 प्रोमो: पहले ही दिन बिग बॉस ने कंटेस्‍टेंट्स के ऊपर फोड़ा बम, कुनिका सदानंद बोलीं-हीरोगिरी मत कर...

रविवार को अपने नए अंदाज में 16 कंटेस्टेंटेस के साथ कॉन्ट्रोवर्शल शो 'बिग बॉस 19' का धमाकेदार आगाज हुआ। धमाकेदार प्रीमियर के साथ बीती रात रविवार को इस घर में खिलाड़ियों ने एंट्री मारी है और इसी के साथ शो का पहला प्रोमो भी चर्चा में है। दरअसल, इन 16 सदस्यों के सामने एक अजीब सी अनाउंसमेंट की गई जो आज तक नहीं हुई थी जिसे सुन घर के सभी लोग अवाक रह जाते हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वो सदस्य कौन है। दरअसल बिग बॉस की तरफ से कहा जा रहा है कि घर में एक सदस्य है जो सबसे कम इंटरेस्टिंग है।  

दिल में दर्द लेकिन चेहरे पर मुस्कान...स्टेज 4 कैंसर से लड़ रही हैं तनिष्ठा चटर्जी,बोलीं-'पिता को भी कैंसर से खो दिया था'

बी-टाउन में ऐसे कई स्टार्स हैं जो कैंसर से जूझ रहे हैं। बीते साल टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने बताया था कि उन्हें कैंसर हो गया है। इसके बाद बाॅलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने खुलासा किया था कि कैंसर उनके शरीर में फिर लौट आया है। वहीं अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस और डायरेक्टर तनिष्ठा चटर्जी का नाम जुड़ गया है। तनिष्ठा चटर्जी का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। तनिष्ठा चटर्जी ने बताया है कि वो स्टेज 4 कैंसर से जूझ रही हैं।    

शाहरुख खान को बांद्रा में मिलेगा एक और आलीशान घर! 200 करोड़ी 'मन्नत' के बाद अब समंदर किनारे होगा किंग खान का बसेरा

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को बांद्रा में कार्टर रोड पर एक नया 4 BHK सी-फेसिंग अपार्टमेंट मिलने वाला है। जी हां, शाहरुख श्री अमृत सोसाइटी के रिनोवेशन के बाद उन्हें 2,800 वर्ग फुट का घर मिलेगा, जहां उन्होंने मुंबई में अपना पहला घर खरीदा था।

 

इस साल शिल्पा शेट्टी के घर नहीं पधारेंगे बप्पा, शोक काल की वजह से लिया बड़ा फैसला

इस साल हम सभी के घर में मंगलकारी गणेश भगवान का आगमन 27 अगस्त के दिन होने वाला है। ये त्यौहार आमतौर पर पूरे देश में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। बी-टाउन स्टार्स भी जोर शोर से बप्पा का स्वागत करते हैं। यूं तो इस लिस्ट में कई स्टार्स हैं लेकिन बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का नाम टाॅप पर आता है। हर साल शिल्पा शेट्टी धूमधाम से बप्पा को घर लेकर आती हैं। लेकिन इस साल एक्ट्रेस के घर बप्पा नहीं पधारेंगे। जी हां, आपने ठी सुना। इसकी जानकारी खुद शिल्पा ने पोस्ट शेयर कर दी। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया कि उनके परिवार में शोक होने के चलते उन्होंने उत्सव से दूर रहने का फैसला लिया है।  

 कुक दिलीप के साथ ऋषिकेश पहुंचीं फराह खान,नन्हे पंडितों संग की गंगा आरती

फिल्ममेकर फराह खान इन दिनों अपने कुक दिलीप के साथ यूट्यूब पर छाई हुईं हैं। फूड के बाद अब उन्होंने  कुक दिलीप के साथ अपना ट्रैवल व्लॉग लॉन्च किया है। अपनी पहली ट्रिप में मालदीव घूमने के बाद दोनों का अगला पड़ाव ऋषिकेश है। फराह के मैनेजर कल्पेश शर्मा ने हाल ही में फराह और दिलीप की गंगा आरती में शामिल होते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।  
 

 


KGF फेम एक्टर का 55 की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार
मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी एक बुरी खबर सामने आई है। केजीएफ स्टार दिनेश मंगलुरु अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। फिल्म में उन्होंने बॉम्बे डॉन का किरदार निभाकर लोगों का खूब दिल जीता था। वहीं, 55 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका निधन लंबी बीमारी से हुआ है। एक्टर के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई उनके निधन पर दुख जाहिर कर रहा है।

 

दिनेश मंगलुरु के बाद एक और फेमस स्टार का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस
फिल्म इंडस्ट्री से आज एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में केजीएफ स्टार दिनेश मंगलुरु के निधन की खबर सामने आई थी। वहीं, अब पता चला है कि जाने माने एक्टर और बीजेपी नेता जॉय बनर्जी इस दुनिया में नहीं रहे। उनका आज कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके यूं दुनिया से चले जाने की खबर ने उनके फैंस और करीबियों को मायूस कर दिया है।

 

उत्तराखंड में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए फरहान अख्तर, प्रभावितों को दान किए 50 फोन
उत्तराखंड के देहरादून सहित ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। बारिश के इस कहर से जन जीवन खासा प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग की ओर से भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। एक्टर ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए फोन डोनेट किए हैं।
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!