ईद पर आमिर खान का दिल जीत लेने वाला अंदाज, राज ठाकरे को नंगे पांव गाड़ी तक छोड़ने पहुंचे एक्टर

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Mar, 2026 01:39 PM

aamir khan s heart winning gesture on eid

21 मार्च को देशभर में ईद का त्योहार बड़े उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्टर आमिर खआन  के घर भी जबरदस्त रौनक देखने को मिली। इंडस्ट्री से जुड़े कई जाने-माने चेहरे उन्हें ईद की मुबारकबाद देने उनके आवास पर पहुंचे। वहीं, इस...

मुंबई. 21 मार्च को देशभर में ईद का त्योहार बड़े उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्टर आमिर खआन  के घर भी जबरदस्त रौनक देखने को मिली। इंडस्ट्री से जुड़े कई जाने-माने चेहरे उन्हें ईद की मुबारकबाद देने उनके आवास पर पहुंचे। वहीं, इस खास मौके पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे भी अपने परिवार के साथ आमिर खान के घर शरीक हुए। इस मुलाकात के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


 
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब राज ठाकरे एक्टर को मिलने के बाद लौटने लगे तो आमिर खान उन्हें विदा करने गाड़ी तक साथ आए।  खास बात यह रही कि इस दौरान आमिर नंगे पैर ही घर से बाहर निकल आए। उन्होंने पहले राज ठाकरे को विदा किया और फिर वहां मौजूद पैपराजी के लिए पोज भी दिए।

 

आमिर का यह सादगी भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वह व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए और उनका यह सिंपल लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

 

 
वर्क फ्रंट पर आमिर खान

काम की बात करें तो आमिर खान हाल ही में अपने प्रोडक्शन की फिल्मों को लेकर चर्चा में रहे हैं। पिछले साल उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज हुई थी। वहीं इस साल ‘हैप्पी पटेल-खतरनाक जासूस’ में भी उनका नाम जुड़ा रहा। अब वह फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका निर्माण वह कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!