फिर से मां बनने वाली हैं दिशा परमार? पत्नी की प्रेग्नेंसी की अटकलों पर राहुल वैद्य ने लगाया विराम

Edited By suman prajapati, Updated: 26 Mar, 2026 02:58 PM

is disha parmar expecting again rahul vaidya puts an end to speculation

सिंगर राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई थी कि यह कपल दूसरी बार माता-पिता बनने वाला है। इन खबरों ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी, लेकिन अब खुद राहुल और दिशा ने इन सभी अटकलों पर साफ तौर पर विराम...

मुंबई. सिंगर राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई थी कि यह कपल दूसरी बार माता-पिता बनने वाला है। इन खबरों ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी, लेकिन अब खुद राहुल और दिशा ने इन सभी अटकलों पर साफ तौर पर विराम लगा दिया है।

 PunjabKesari


रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल वैद्य ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं है और यह सिर्फ अफवाहें हैं। राहुल के अनुसार, हम अपने पहले बच्चे में व्यस्त हैं और उसकी तुलना किसी और चीज से नहीं की जा सकती। मैं इसके लिए जितना भी उत्सुक क्यों न होऊं, अभी ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है।'
 
फिलहाल दोनों अपनी फैमिली लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं और अपनी बेटी नव्या की परवरिश पर पूरा ध्यान दे रहे हैं।


शादी और फैमिली लाइफ

राहुल वैद्य और दिशा परमार ने 16 जुलाई 2021 को शादी की थी। शादी के दो साल बाद, 2023 में दोनों ने अपनी बेटी नव्या का स्वागत किया। तब से ही यह जोड़ी अपने पैरेंटहुड को खुलकर एंजॉय कर रही है।

प्रोफेशनल लाइफ में भी एक्टिव

राहुल वैद्य ने अपने करियर की शुरुआत ‘इंडियन आइडल 1’ से की थी, जहां वह दूसरे रनर-अप रहे। इसके बाद उन्होंने ‘बिग बॉस 14’ में भी शानदार प्रदर्शन किया और रनर-अप बने। साथ ही, ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में भी वह फाइनलिस्ट रहे। इन दिनों वह ‘लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में नजर आ रहे हैं।

वहीं दिशा परमार टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ जैसे लोकप्रिय शो में काम किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!