Edited By suman prajapati, Updated: 14 Jul, 2025 12:17 PM

. मनोरंजन जगत से बीते दिन से बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं। पहले साउथ के दिग्गज एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का निधन और फिर दिल का दौरा पड़ने से स्टंटमैन की मौत और अब एक और दिग्गज एक्ट्रेस के निधन से इंडस्ट्री में गम के बादल छा गए हैं। बॉलीवुड से लेकर...
मुंबई. मनोरंजन जगत से बीते दिन से बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं। पहले साउथ के दिग्गज एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का निधन और फिर दिल का दौरा पड़ने से स्टंटमैन की मौत और अब एक और दिग्गज एक्ट्रेस के निधन से इंडस्ट्री में गम के बादल छा गए हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपना धाक जमाने वाली मशहूर एक्ट्रेस सरोजा देवी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर आते ही इंडस्ट्री में फिर से शोक की लहर दौड़ गई है।
सरोजा देवी ने 87 साल की उम्र में बेंगलुरु में अंतिम सांस ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस का बेंगलुरु के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके जाने से उनके चाहने वाले काफी दुखी हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।

सरोजा के कामा की बात करें तो उन्होंने अपने अभिनय करियर में करीब 200 फिल्मों में काम किया। वह बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील दत्त और शम्मी कपूर के साथ काम करके फैंस का दिल जीत चुकी थीं।
सरोजा ने अपने करियर की शुरुआत महज 17 साल की उम्र में फिल्म ‘महाकवि कालीदास’ से की थी। उन्हें उनकी बेस्ट अदाकारी के लिए 1969 में पद्म श्री और 1992 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।