Edited By Smita Sharma, Updated: 02 Jun, 2025 08:36 AM

एक्ट्रेस गौहर खान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर चर्चित मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना खुद का यूट्यूब पॉडकास्ट 'मां नोरंजन' लॉन्च किया है, जिसमें वह मां और बच्चे से लेकर प्रेग्नेंसी समेत अन्य जरूरी चीजों पर...
मुंबई:एक्ट्रेस गौहर खान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर चर्चित मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना खुद का यूट्यूब पॉडकास्ट 'मां नोरंजन' लॉन्च किया है, जिसमें वह मां और बच्चे से लेकर प्रेग्नेंसी समेत अन्य जरूरी चीजों पर बात करेंगी। पहले एपिसोड में उन्होंने अपने बेटे जेहान के जन्म के पहले मिसकैरेज के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने एक्टर सुनील शेट्टी के 'सी-सेक्शन के कम्फर्ट' वाले कमेंट की आलोचना की।
दरअसल, सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अथिया ने सी-सेक्शन के बजाय नॉर्मल डिलीवरी का ऑप्शन चुना था। उन्होंने कहा था कि सी-सेक्शन आरामदायक प्रक्रिया है जिसे हर कोई अपनाता है। अब इस पर गौहर खान ने कहा-'मैं जोर से चिल्लाकर कहना चाहती हूं कि आप ऐसा कैसे बोल सकते हैं? मतलब कैसे? इस बारे में बहुत सारे मिथक हैं कि अगर कोई सी-सेक्शन करवा रहा है तो वो बहुत आसान ऑप्शन है। इस बारे में इतनी गलत जानकारी कैसे हो सकती है। और एक मेल सेलिब्रिटी के लिए ऐसा कहना जो प्रेग्नेंसी से गुजरा ही नहीं जिसने बच्चे को जन्म ही नहीं दिया उसे नहीं पता कि सी-सेक्शन कितना दर्दनाक होता है।'

गौहर खान ने अपने पॉडकास्ट में बताया कि उनकी पहली डिलीवरी सी-सेक्शन से हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने आंसू रोकते हुए कहा- 'एक बात है जो मैंने कभी किसी को नहीं बताई। जेहान से पहले मेरा मिसकैरेज हो गया था। उस समय मैंने क्या महसूस किया उसके बारे में क्या कहूं। इसे बयां तक नहीं कर सकती। वो एक प्रेग्नेंसी थी मैंने करीब 9 हफ्ते बाद अपने बच्चे को खो दिया था। वह नुकसान मेरे लिए बहुत मुश्किल था।'

गौहर खान ने 2023 में बेटे जेहान को जन्म दिया था। पति जैद दरबार के साथ अब वह दूसरे बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि वह दोबारा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।