'मैं महाराष्ट्र की लड़की हूं, मेरी जड़ें मराठी मुल्गी..हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर ये क्या बोलीं शिल्पा शेट्टी?

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Jul, 2025 01:10 PM

shilpa shetty on hindi marathi language controversy

देश में इस समय हिंदी-मराठी भाषा का विवाद खूब तूल पकड़ रहा है। अब तक कई सेलेब्स इस विवाद पर अपनी राय भी दे चुके हैं। वहीं, हाल ही में जब एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से इस विवादे के बार में पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई भी कमेंट करने से इंकार कर दिया। तो...

मुंबई. देश में इस समय हिंदी-मराठी भाषा का विवाद खूब तूल पकड़ रहा है। अब तक कई सेलेब्स इस विवाद पर अपनी राय भी दे चुके हैं। वहीं, हाल ही में जब एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से इस विवादे के बार में पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई भी कमेंट करने से इंकार कर दिया। तो आइए जानते हैं तो फिर शिल्पा में क्या कहा..
 
दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने बीते दिन मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म 'केडी-द डेविल' के प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा लिया। इस इवेंट में कन्नड़ फिल्म का टीजर जारी किया गया। इस दौरान जब उनसे कहा गया कि वह मराठी भाषा विवाद पर कोई बयान दें तो उन्होंने इस सवाल को टाल दिया और कहा कि उनकी जड़ें 'मराठी मुल्गी' हैं।

 

शिल्पा शेट्टी ने कहा 'मैं महाराष्ट्र की लड़की हूं। आज हम फिल्म केडी के बारे में बात कर रहे हैं। अगर आप किसी दूसरे विवाद के बारे में बात कर रहे हैं तो मैं इसे बढ़ावा नहीं दे सकती। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है और हम इसे मराठी में भी डब कर सकते हैं।'
वहीं, इस दौरान शिल्पा शेट्टी के को-स्टार संजय दत्त ने भी विवाद से दूरी बनाए रखी और शिल्पा के बयान पर मुस्कुराते नजर आए।

क्या है हिंदी-मराठी भाषा विवाद?
दरअसल, यह भाषा विवाद तब शुरू हुआ जब राज्य सरकार ने राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में शामिल करने की योजना बनाई। इस आदेश पर राज्य के विपक्ष और भाषा समर्थक समूहों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि महाराष्ट्र की भाजपा सरकार ने अपने आदेश को पलट दिया है, लेकिन इस पर बहस अभी भी जारी है।  

शिल्पा शेट्टी का काम  

दूसरी तरफ शिल्पा शेट्टी के काम की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'केडी द डेविल; में नजर आएंगी। शिल्पा के अलावा, इस फिल्म में ध्रुव सर्जा, संजय दत्त, रीशमा नानैया, रमेश अरविंद, रविचंद्रन जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!