'अफवाह फैलाना बंद करें..पलाश-स्मृति की शादी टलने पर आया कोरियोग्राफर नंदिका का नाम तो बोलीं- 'मैंं किसी रिश्ते में खलल की वजह नहीं हूं'

Edited By suman prajapati, Updated: 29 Nov, 2025 11:50 AM

choreographer nandika dwivedi clarifies palash smriti wedding matter

क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी ऐन मौके पर टल गई। स्मृति के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण परिवार ने शादी पोस्टपोन करने का फैसला लिया, लेकिन इधर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच अलग ही खिचड़ी पकने लग गई। इंटरनेट पर पलाश...

मुंबई. क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी ऐन मौके पर टल गई। स्मृति के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण परिवार ने शादी पोस्टपोन करने का फैसला लिया, लेकिन इधर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच अलग ही खिचड़ी पकने लग गई। इंटरनेट पर पलाश की फ्लर्टिंग वाली एक कथित चैट सामने आई, जिसके बाद उनका नाम एक कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी से जोड़ा गया और कहा गया कि कथित तौर पर इस लड़की की वजह से स्मृति की शादी पलाश के साथ टली गई। वहीं, अब हाल ही में इन अफवाहों के पर नंदिका द्विवेदी ने चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई सबके सामने पेश की है।
 

 

नंदिका द्विवेदी की सफाई
हाल ही में इस कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें लिखा था- ‘यह सब मेरे लिए आसान नहीं था। मैं किसी को गलत तरीके से दोषी नहीं बनाना चाहती हूं। जो लोग मेरी केयर करते हैं, वह इन बातों से काफी दुखी हैं। जबकि यह सब जानकारी सच भी नहीं है। इससे मेरी मेंटल हेल्थ पर असर हुआ है। मुझे धमकी भी मिल रही हैं। यह सब मेरे फैमिली मेंबर से देखा नहीं जा रहा है। इसलिए ही मैंने अपना अकाउंट प्राइवेट कर दिया था।’


PunjabKesari

 

अफवाह फैलाना बंद करें  
नंदिका ने आगे लिखा- ‘प्लीज, आप सबसे रिक्वेस्ट है कि अफवाह फैलाना बंद करें। मैंने मुंबई आने के लिए, अपने सपनों को पूरा करने के लिए बहुत चीजों का बलिदान दिया है। प्लीज, मेरा नाम आगे से इस मामले में ना लाएं। मेरा इन बातों से कोई लेना-देना नहीं है। हां, बाकी सच अपना रास्ता खुद बना लेगा।’ 

PunjabKesari

 

मैंं किसी रिश्ते में खलल की वजह नहीं हूं
नंदिका ने अपनी पोस्ट में इस बात का हिंट भी दिया कि वह पलाश और स्मृति मंधाना की शादी टलने की जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने लिखा- ‘कुछ दिनों से ऐसे मामले में मेरा नाम लिया जा रहा है, जो किसी के लिए बहुत पर्सनल है। मैं लोगों से कहना चाहती हूं कि किसी रिश्ते में खलल की वजह मैं नहीं हूं। मेरा इसमें कोई रोल नहीं है। यह बात बिल्कुल सच नहीं है। मेरे बारे में जो नेरेटिव बनाया जा रहा है, वह देखकर दुख होता है। बिना सच्चाई वाली यह कहानियां बहुत तेजी से फैली हैं।’ 


बता दें, क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर, डायरेक्टर पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होनी थी, लेकिन उसी दिन मीडिया को सूचित किया गया कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी टल गई है। वहीं, अब स्मृति के पिता को अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है।  

अफवाहों के बीच अब पलाश मुच्छल की मां अमिता मुच्छल का बयान सामने आया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि शादी से जुड़ी सभी तैयारियां पहले की योजना के अनुसार ही आगे बढ़ेंगी। अमिता के अनुसार, पलाश का स्मृति के पिता से बेहद करीबी रिश्ता है, और उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण ही शादी को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!