थलपति विजय-तृषा के अफेयर की अटकलों के बीच बचाव में उतरे विक्रम भट्ट, लिखा- 'लोग खुशी पाने के लिए रिश्ते में आते..

Edited By suman prajapati, Updated: 09 Mar, 2026 06:26 PM

vikram bhatt came to thalapathy trisha defense amid speculation about affair

साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। पत्नी संगीता संग चल रही तलाक की खबरों के बीच एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग अफेयर की अफवाहों ने और चर्चा बढ़ा दी है। एक शादी के इवेंट में दोनों को साथ देखे जाने के बाद...

मुंबई.  साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। पत्नी संगीता संग चल रही तलाक की खबरों के बीच एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग अफेयर की अफवाहों ने और चर्चा बढ़ा दी है। एक शादी के इवेंट में दोनों को साथ देखे जाने के बाद उनकी खूब आलोचना की जा रही हैं। वहीं, इन सबके बीच फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने थलापति विजय और तृषा के सपोर्ट में पोस्ट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

 

विक्रम भट्ट ने अपनी पोस्ट में विजय और तृषा का बचाव करते हुए लिखा- विजय और तृषा कृष्णन के निजी जीवन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। मुझे नहीं पता कि ऑनलाइन फैली अफवाहें सच हैं या नहीं, लेकिन अगर वो सच हैं, तो मुझे कुछ बातें कहना जरूरी लगता है। हाल ही में जेल में बिताए समय ने मुझे आजादी का महत्व समझाया है। एक कप चाय की चाहत जो कभी पूरी न हो, उसका क्या मतलब होता है? टूथपेस्ट की तलाश करना कैसा होता है? शाम सात बजे का इंतजार करना कैसा होता है, जब जमानत की अर्जियां आती हैं तो कैसा लगता है।


विक्रम ने आगे कहा- ‘ इससे भी बदतर एक कैद होती है। वो है इंसान की आत्मा की कैद। खुशी की कैद। जब दो लोग एक ऐसे रिश्ते में फंसे रह जाते हैं, जिसका समय समाप्त हो चुका है, लेकिन समाज उस रिश्ते को जारी रखने पर जोर देता है। तो वो भी एक तरह की कैद है। मैं किसी के लिए बेवकूफ बन चुका हूं। दूसरे शब्दों में, मैंने ये सब अनुभव किया है। इंसान का दिल गलती करने वाला होता है। ये वहीं जाता है, जहां इसे खुशी मिलती है।’

 

फिल्ममेकर ने आगे लिखा- ‘लोग खुशी पाने के लिए रिश्ते में आते हैं, और खुशी पाने के लिए ही अलग भी होते हैं। अपने बारे में कहूं तो, मैं प्यार के बिना रिश्ते से बाहर निकल जाऊंगा। हो सकता है मैं पैसे लेकर निकलूं। हो सकता है मैं संपत्ति लेकर निकलूं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात, मैं अपनी इज्जत और सम्मान के साथ निकलूंगा। मुझे विजय और तृषा में कुछ कमाल का लगता है। किसी चीज के अस्तित्व को नकारने का दिखावा न करने में गरिमा होती है। प्यार को इस तरह न छिपाने में गरिमा है, ये कोई पाप नहीं है। उनकी फिल्में हमारी हैं, उनका निजी जीवन हमारा नहीं है। मैं हमेशा मानवीय हृदय की स्वतंत्रता के लिए खड़ा रहूंगा। उन्हें जीने और प्यार करने का अधिकार है।’

थलापति विजय की पर्सनल लाइफ
बताया जा रहा है कि विजय की वाइफ संगीता ने कोर्ट में एक्टर के खिलाफ तलाक के लिए याचिका दायर की है। साथ ही उनके एक्सट्रा मैरिटयल अफेयर की भी बात कही है। इन सब के बीच कहा जा रहा है कि विजय इस मामले को कोर्ट के बाहर ही सुलझाना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने अपनी वाइफ संगीता को 250 करोड़ रुपये की एलिमनी भी ऑफर की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!