Edited By suman prajapati, Updated: 09 Mar, 2026 10:40 AM

पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों के बीच साउथ स्टार थलापति विजय को पिछले दिनों एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ एक इवेंट में देखा गया था, जिसके बाद उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी। वहीं, एक्टर-फिल्ममेकर आर पार्तिबन ने इशारों-इशारों में तृषा के थलापति के साथ...
मुंबई. पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों के बीच साउथ स्टार थलापति विजय को पिछले दिनों एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ एक इवेंट में देखा गया था, जिसके बाद उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी। वहीं, एक्टर-फिल्ममेकर आर पार्तिबन ने इशारों-इशारों में तृषा के थलापति के साथ स्पॉट होने पर तंज कसा था, जिस पर अब एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, पोन्नियिन सेल्वन में तृषा के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके एक्टर आर पार्तिबन को हाल ही में एक इवेंट में उन स्टार्स के बारे में अपनी राय देने के लिए कहा गया जिनके साथ वह काम कर चुके हैं। वहीं, जब स्क्रीन पर तृषा कृष्णन की तस्वीर आई, तो पार्तिबन ने कहा- इस कुंदवई को कुछ समय के लिए घर पर बैठने के लिए कहना बेहतर है। बेहतर होगा कि वह बाहर न निकले क्योंकि इससे बहुत सारी दिक्कतें पैदा हो रही हैं।
तृषा कृष्णन ने किया रिएक्ट
पार्तिबन के इस बयान के बाद तृषा कृष्णन भी चुप नहीं बैठीं। उन्होंने भी पार्तिबन का बिना नाम लिए अपने एक्स हैंडल पर नाराजगी जाहिर की और लिखा, "हाल ही में हुए एक इवेंट के ऑर्गनाइजर ने मुझे बताया कि मेरा नाम और फोटो किसी व्यक्ति के कहने पर आखिरी मिनट में शामिल किया गया था जिसे उनके असिस्टेंट ने बताया था।
उन्होंने आगे लिखा, "माइक्रोफोन किसी कमेंट को समझदारी भरा या मजेदार नहीं बनाता। यह सिर्फ बेवकूफ़ी को और तेज करता है। बिना जानकारी के भद्दे शब्द बोलने वाले के बारे में ज्यादा बताते हैं, न कि उस व्यक्ति के बारे में जिसके लिए वे कहे गए हैं।"
तृषा के रिएक्शन के बाद पार्तिबन ने मांगी माफी
वहीं, तृषा कृष्णन के क्रिप्टिक पोस्ट के बाद अब पार्तिबन ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी और कहा- "जो हुआ। इसमें सब कुछ गलत हुआ है। पछताने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।"