मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रोलर्स पर बरसीं नोरा फतेही, कहा- ‘लोग समझने और सुनने की क्षमता खो चुके…

Edited By suman prajapati, Updated: 05 Mar, 2026 12:51 PM

nora fatehi lashed out at trolls amid middle east tensions

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते टकराव का असर पूरे क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है। मिसाइल हमलों और लगातार बिगड़ती परिस्थितियों पर बीते दिनों एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने अपनी चिंता जाहिर की थी और लोगों से शांति की अपील भी की थी। इसके बाद...

मुंबई. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते टकराव का असर पूरे क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है। मिसाइल हमलों और लगातार बिगड़ती परिस्थितियों पर बीते दिनों एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने अपनी चिंता जाहिर की थी और लोगों से शांति की अपील भी की थी। इसके बाद नोरा को खूब ट्रोल किया गया। वहीं, इस ट्रोलिंग पर अब एक्ट्रेस का गुस्सा फूटा है और उन्होंने इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। 
  
    

बुधवार को नोरा फतेही ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पहले तो उन्होंने फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं और फिर ट्रोलिंग के मुद्दे को उठाया। उन्होंने ट्रोलर्स पर तंज कसते हुए कहा , ‘मुझे लगता है कि बहुत से लोग समझने और सुनने की क्षमता खो चुके हैं। यह सब चीजें हमें स्कूल में सिखाई जाती हैं। जिसमें समझने की क्षमता, आलोचनात्मक सोच, पढ़ने की क्षमता और सुनने की क्षमता होती है। मुझे लगता है कि बहुत से लोग जीवन के इस चरण को छोड़ चुके हैं, खासकर अब सोशल मीडिया और फोन के जमाने में, लेकिन मैं विश्व शांति और एकता के अपने रुख पर कायम हूं।'

PunjabKesari

 

नोरा ने आगे कहा कि वो शांति और एकता बनाए रखने की सोच के साथ हमेशा खड़ी हैं। उन्होंने कहा 'मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि ऐसे लोग भी हैं इस दुनिया में जो शांति और एकता की बात करने से भी नाराज हो सकते हैं। यह हमारे समाज के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। मैं हमेशा शांति के रास्ते पर हूं। कोई भी चीज मुझे डरा नहीं सकती।’
  
बता दें, इससे पहले नोरा फतेही ने मिडिल ईस्ट में तनाव के हालात के बारे में एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने फैंस को बताया कि वह पूर्ण सुरक्षित हैं। लोगों से वह इस बुरे वक्त में एकता और शांति बनाए रखने की अपील करती हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!