Edited By suman prajapati, Updated: 09 Mar, 2026 05:13 PM

राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन 4 मार्च को 26 साल के तरुण खाटिक की हत्या ने हर किसी को झकझोर दिया। सोशल मीडिया पर इस मर्डर के खिलाफ लोग अपना जमकर रोष जाहिर करते नजर आ रहे हैं। वहीं, अब हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक...
मुंबई. राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन 4 मार्च को 26 साल के तरुण खाटिक की हत्या ने हर किसी को झकझोर दिया। सोशल मीडिया पर इस मर्डर के खिलाफ लोग अपना जमकर रोष जाहिर करते नजर आ रहे हैं। वहीं, अब हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

स्वरा भास्कर ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'होली के दौरान मुस्लिम पड़ोसियों के साथ झड़प हुई और उसमें तरुण खाटिक की हत्या के बाद पूरा संघी इकोसिस्टम हंगामा मचा रहा है। ये कहानी बहुत उलझी हुई है। दिल्ली पुलिस ने कंफर्म किया है कि इन पड़ोसियों के बीच दशकों पुराना विवाद था। और हिंदू परिवार की बच्ची ने बुर्का पहनी मुस्लिम महिला पर पानी का गुब्बारा फेंका था। जिसके बाद लड़ाई हुई। उधर, तरुण भी अपने दोस्तों को जिम से बुला लाया। इसके बाद झगड़ा बढ़ा और तरुण के सिर में चोट लगने से वो गिर गया। उसके दोस्त भाग गए। दोनों परिवार के लोगों को अस्पताल में एडमिट करवाया गया। अगले दिन तरुण की अस्पताल में ही मौत हो गई। ये बहुत ही भयावह है और इस मौत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।'
सीएम रेखा गुप्ता पर साधा निशाना
स्वरा ने आगे लिखा, 'अब देखिए नफरत फैलाने वाले संघी लोगों ने क्या किया... उन्होंने मुस्लिम भीड़ द्वारा हिंदू लड़के की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की खबर को हेडलाइन्स और पोस्टों में फैलाया और नारा लगाया कि हिंदू खतरे में हैं। पुलिस ने दोषियों को अरेस्ट किया। अब उन पर लीगल तरीके से केस चलना चाहिए। इधर, बजरंग दल/विश्व हिंदू परिषद भी विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे और मुस्लिम परिवार का घर जला दिया। और कथित तौर पर लूटपाट भी की। आंटी जी रेखा गुप्ता ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और आदेश दिया जिसके बाद दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में मुस्लिम परिवार के घर को बुलडोजर से गिरा दिया गया।'
बता दें, दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इन पड़ोसियों के बीच सालों पुरानी रंजिश थी, जो होली पर गुब्बार बनकर फूटा।